Uncategorized

 प्रधानमंत्री को नीच कहने वाला यह कांग्रेसी नेता अपने लेख की वजह से फिर आया सुर्खियों में, कहा ये

 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर अपने नीच वाले बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने एक लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। अय्यर ने अपने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल की रैलियों के बयानों का हवाला देते हुए कहा है, ‘याद है 2017 में मैंने मोदी को क्या कहा था? क्या मैंने सही भविष्यवाणी नहीं की थी?Ó हालांकि कांग्रेस ने अय्यर के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि गलत बयान देने वालों पर अध्यक्ष राहुल गांधी कार्रवाई करते हैं। पार्टी

नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने संवाद का स्तर नीचे गिराया है।
दरअसल अय्यर ने 2017 में पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में दिए गए अपने विवादित बयान ‘नीच किस्म का आदमीÓ को सही ठहराते हुए एक लेख लिखा है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अय्यर के दिए इस बयान पर काफी बवाल मचा था और बाद में कांग्रेस नेता को माफी मांगनी पड़ी थी। 2017 में मीडिया से बात करते हुए मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए ‘नीच किस्म का आदमीÓ शब्द का प्रयोग किया था

Spread the love

Related Articles

Back to top button