ग्रीष्मकालीन निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 6 मई से कवर्धा, । जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष तरह इस वर्ष भी 6 मई से 26 मई तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर प्रातः 5.30 बजे से 7.30 बजे तक और सायं 6 बजे से सायं 8 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किया जायेगा, जिसमें व्हॉलीबाल, फुॅटबाल, बास्केटबॉल, कराते, हॉकी, बॉल बैडमिंटन, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, हैण्डबॉल, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, तैराकी, क्रिकेट और एथलेटिक्स खेल का प्रशिक्षण प्रशिक्षित कोचर्स द्वारा निःशुल्क दिया जायेगा। इन खेलों के इच्छुक खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं। Spread the love Post navigation कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव कवर्धा में कक्षा छठवीं एवं नवमी में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी युवामोर्चा का सरकार पर आरोप नरवा गेरुआ घुरुआ बाड़ी 1 साल अब नौकरी नई मिले संगवारी