
बालोद।कबीर क्रांति,,,,,,,,,, अनीस राजपूत
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर जमकर आरोप लगाया है कि जिन वादों के दम पर आज कांग्रेस सरकार में हैं उन वादों के ठीक उलट यहां की सरकार कार्य कर रही है अब तो प्रदेश में इतनी आर्थिक संकट आ गई है कि 1 वर्ष के लिए नौकरियों पर भी रोक लगा दिया गया है।
जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा ने बताया कि पहले बेरोजगार युवाओं को 2500 रु. मासिक भत्ता देने का छल किया अब अगले 1 साल तक सरकारी नौकरी पर ही पाबंदी लगा दी है. इसका सीधा मतलब छत्तीसगढ़ के भाग्य विधाता युवाओं का 1 साल बर्बाद करने जा रही है कांग्रेस सरकार. 7 बार से अधिक 12 हजार करोड़ रुपए का कर्ज़ मात्र 3 महीने में ही ले लिया बावजूद इसके राज्य की आर्थिक समस्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में तो राज्य के अधोसंरचना पुल, पुलिया और सड़क जैसे कई निर्माण कार्य आने वाले समय में ठप हो जाएंगे. विकास के कार्य पहले ही ठप हो चुके हैं. घंटों बिजली गुल होने की गंभीर समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं।
महामंत्री नरेश साहू ने बताया कि भूपेश सरकार ने प्रदेश को समस्याओं का गढ़ बना दिया है छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने अब ऐसे में नई भर्तियाँ नहीं निकलने से युवा हतोत्साहित हो जाएंगे. इस तरह के युवा विरोधी निर्णय से युवाओं का कीमती 1 वर्ष बर्बाद हो जाएंगे. क्या यही बदलाव लाना चाहती थी कांग्रेस सरकार झूठे वादों के दम पर आज सत्ता में पहुंची कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ का संचालन उतना ही कठिन है जिनका उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रधानमंत्री बन पाना।


