देशराजनीती

मोदी सरकार के पांच साल किसानों के लिए अभिशाप साबित हुए : कांग्रेस

दिल्ली : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के पांच साल किसानों के लिए अभिशाप साबित हुए। मोदी सरकार ने हाल ही में कृषि विकास दर के बारे में जो तथ्य लोकसभा में पेश किये हैं, वे होश उड़ा देने वाले हैं।”

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि मोदी सरकार ने षडयंत्रपूर्वक अपने मुट्ठीभर दोस्तों के लिए देश के करोड़ों किसानों को धोखा दिया। किसानों ने अपने परिश्रम से अच्छा अनाज उत्पादित किया तो मोदी सरकार ने आयात कर को कम करके लाखों टन सस्ता अनाज विदेशों से मंगवा दिया, जिससे गेहूं एवं दालों के दाम अचानक गिर गये और किसान तबाह हो गये। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल में कृषि आयात में बहुत वृद्धि हुई और देश के किसानों को तबाह किया गया। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के बीते पांच सालों में सबसे ज्यादा देश के किसानों को छला है।

सुरजेवाला ने यहां सवाददाताओं को बताया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में देश की कृषि विकास दर 4.2 प्रतिशत से गिरकर 2.5 प्रतिशत हो गई।

उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार बताती है कि कांग्रेस सरकार में वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक कृषि दर 4.2 प्रतिशत रही और भाजपा नीत एनडीए सरकार में वर्ष 2014 से 2018 तक यह गिरकर 2.5 प्रतिशत रह गई।” मोदी सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने के वादे पर तंज करते हुए सुरजेवाला ने कहा, ”इस गति से चलते रहे तो किसानों की आमदनी दोगुनी करने में 20 साल और लगेंगे।”

उन्होंने कहा कि मोदी जी का फसल की लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा तो जुमला बन ही गया। देश में कहीं भी किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं मिला। सुरजेवाला ने बताया कि सरकार स्वयं इस बात को स्वीकारती है कि समर्थन मूल्य से बहुत कम कीमत में अनाज बाजार में बिक रहा है।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button