कवर्धा, भीषण गर्मी एवं तेज धूप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर नहीं पड़े इसे ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 29 एवं 30 अप्रैल 2019 को अवकाश घोषित किया गया है। स्कूलों में मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम तैयार करने संबंधी कार्य यथावत जारी रहेगा। यह आदेश कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।