कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट दुर्गा भवन के निर्माण पर उठे सवाल! ₹5 लाख के काम में गुणवत्ता पर भाजपा कार्यकर्ता ने मांगी तकनीकी जांच पंडरिया। महामाया मंदिर के सामने करीब ₹5 लाख की लागत से निर्माणाधीन दुर्गा भवन अब निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है। भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृत स्टीमेट और तकनीकी मानकों के पालन पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। तिवारी का दावा है कि बारिश के दौरान भवन में पानी टपकने की स्थिति सामने आई है। साथ ही नए भवन में बनाए जा रहे बेसमेंट/तलघर को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया है कि इसका प्रावधान स्वीकृत स्टीमेट में है या नहीं और यदि है तो किसकी अनुमति से? उन्होंने विधायक भावना बोहरा से दुर्गा भवन का तकनीकी निरीक्षण एवं गुणवत्ता परीक्षण कराने की मांग की है। ? बड़ा सवाल ₹5 लाख खर्च होने के बाद भी निर्माण अधूरा क्यों? क्या निर्माण स्वीकृत स्टीमेट के मुताबिक हो रहा है? बेसमेंट का प्रावधान स्टीमेट में है या नहीं? बारिश में पानी टपकने की शिकायत सही है तो जिम्मेदार कौन? स्थानीय लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच हो और यदि निर्माण में कोई कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय की जाए। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — सवाल जनता के, जवाब जिम्मेदारों के। रिपोर्ट: डी.एन. योगी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट
दुर्गा भवन के निर्माण पर उठे सवाल!
₹5 लाख के काम में गुणवत्ता पर भाजपा कार्यकर्ता ने मांगी तकनीकी जांच
पंडरिया। महामाया मंदिर के सामने करीब ₹5 लाख की लागत से निर्माणाधीन दुर्गा भवन अब निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है।
भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, स्वीकृत स्टीमेट और तकनीकी मानकों के पालन पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
तिवारी का दावा है कि बारिश के दौरान भवन में पानी टपकने की स्थिति सामने आई है। साथ ही नए भवन में बनाए जा रहे बेसमेंट/तलघर को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया है कि इसका प्रावधान स्वीकृत स्टीमेट में है या नहीं और यदि है तो किसकी अनुमति से?
उन्होंने विधायक भावना बोहरा से दुर्गा भवन का तकनीकी निरीक्षण एवं गुणवत्ता परीक्षण कराने की मांग की है।
? बड़ा सवाल
₹5 लाख खर्च होने के बाद भी निर्माण अधूरा क्यों?
क्या निर्माण स्वीकृत स्टीमेट के मुताबिक हो रहा है?
बेसमेंट का प्रावधान स्टीमेट में है या नहीं?
बारिश में पानी टपकने की शिकायत सही है तो जिम्मेदार कौन?
स्थानीय लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच हो और यदि निर्माण में कोई कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय की जाए।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — सवाल जनता के, जवाब जिम्मेदारों के।
रिपोर्ट: डी.एन. योगी




