
समाज कल्याण विभाग अंतर्गत निराश्रित निधि से स्वीकृत निर्माण कार्य बापू की कुटिया (सियान जतन) का लोकार्पण 
कलेक्टर कालोनी, कवर्धा में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत निराश्रित निधि से स्वीकृत निर्माण कार्य बापू की कुटिया (सियान जतन), लागत राशि 14.61 लाख रूपये का लोकार्पण माननीय मोहम्मद अकबर, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के करकमलों से
आज दिनांक- 31.10.2019 को सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय अवनीश कुमार शरण, कलेक्टर , जिला कबीरधाम, श्री कुन्दन कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम, श्री विपुल गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), कवर्धा, श्री हरीश सक्सेना, उपसंचालक, समाज कल्याण, कबीरधाम, श्री मनोज सोनी, उपअभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कवर्धा एवं सीनियर सिटिजन कल्ब/रिटायर्ड अधिकारी/कर्मचारी संघ से सदस्य उपस्थित रहे।




