कवर्धादुर्ग

चिल्फी के सुदूर वनांचल ग्राम कुण्डपनी ओर बोक्करखार में पुलिस अधीक्षक ने लगाया चौपाल*
ग्रामीणों की सुनी समस्या
कुण्डपानी ओर बोक्करखार में किया ग्राम रक्षा भवन का उद्घाटन
शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीणों व युवाओ को दिये अनेक टिप्स

थाना चिल्फी के सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य नक्सल ग्राम कुण्डपनी ओर बोक्करखार में ग्राम रक्षा समिति / नागरिक सुरक्षा समिति के तहत ग्रामीण अधोसंरचना के विकास करने के तारतम्य में थाना चिल्फी द्वारा नवनिर्मित भवन को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री शलभ सिन्हा द्वारा वनांचल ग्राम पहुँचकर सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में भवन का उद्घाटन करते हुवे नव निर्मित भवन की चाबी ग्राम रक्षा समिति को सोपते हुवे ग्राम चौपाल लगाया व ग्रामीणों की समस्या सुनी व ग्रामीणों से अनेक बिषयो पर विस्तृत चर्चा किये, वनांचल के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक महोदय को अपने बीच पाकर अत्यंत हर्षित हुए । चौपाल में अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री अजित ओगरे थाना प्रभारी चिल्फी रमाकांत तिवारी कैम्प कुण्डपनी कम्पनी कमांडर सरपंच जनपतिनिधिगण, ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button