कवर्धा

 स्वरांजलि 4.0 में बिखरा सुरों का जादू, 44 कलाकार सम्मानित** पंडरिया में सजी सुरमयी शाम, विधायक भावना बोहरा ने प्रतिभाओं को दिए स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 स्वरांजलि 4.0 में बिखरा सुरों का जादू, 44 कलाकार सम्मानित**

पंडरिया में सजी सुरमयी शाम, विधायक भावना बोहरा ने प्रतिभाओं को दिए स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा**पंडरिया। सिंफनी म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कराओके गीत गायन कार्यक्रम “स्वरांजलि 4.0” में 44 कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। दुर्ग, राजनांदगांव, गरियाबंद, मुंगेली, लोरमी, तखतपुर, कवर्धा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी गायकी से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी 44 प्रतिभागियों को मंच से स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच देने के साथ पंडरिया की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करते हैं।

आयोजकों के अनुसार “स्वरांजलि” प्रतियोगिता नहीं, बल्कि कलाकारों को मंच, सम्मान और प्रोत्साहन देने का प्रयास है। कार्यक्रम की सफलता ने साबित किया कि पंडरिया में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत उन्हें सही मंच देने की है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button