कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट** श्री शनिदेव महामाया बोल-बम समिति कवर्धा ने जारी किया कांवरी यात्रा-2026 का कार्यक्रम, 16 अगस्त को अमरकंटक के लिए होगा प्रस्थान**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट**

श्री शनिदेव महामाया बोल-बम समिति कवर्धा ने जारी किया कांवरी यात्रा-2026 का कार्यक्रम, 16 अगस्त को अमरकंटक के लिए होगा प्रस्थान**

कवर्धा। सावन माह के पावन अवसर पर श्री शनिदेव महामाया बोल-बम समिति, कवर्धा द्वारा आयोजित कांवरी यात्रा-2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। समिति के अनुसार 16 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे श्रद्धालु अमरकंटक के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 17 अगस्त को जलेश्वर महादेव में पवित्र जलाभिषेक किया जाएगा तथा 18 अगस्त को श्री सत्यनारायण कथा, कांवरी पूजन एवं संकल्प का आयोजन होगा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु खारीडीह, पण्डरीपानी, कुकदुर एवं खड़ौदा में रात्रि विश्राम करते हुए 23 अगस्त को सुबह बुढ़ेश्वर महादेव, कवर्धा पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। इसी के साथ भव्य कांवरी यात्रा का समापन होगा।

समिति ने यात्रा के लिए ₹2001 सहयोग राशि निर्धारित की है, जिसे 7 अगस्त तक जमा कराने की अपील की गई है। श्रद्धालु स्कैनर (QR) के माध्यम से भी सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। पंजीयन के लिए नाम, पिता का नाम एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष निर्देश

समिति ने सभी कांवरियों से कम से कम सामान लेकर यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। आवश्यक सामग्री में बोल-बम ड्रेस, एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े, चादर, पतला कंबल, स्टील का लोटा, टॉर्च तथा अन्य जरूरी व्यक्तिगत सामान रखने की सलाह दी गई है। साथ ही यात्रा के दौरान अनुशासन, सात्विक जीवन, स्वच्छता और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की गई है।

हर-हर महादेव… बोल बम!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button