कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट** कांग्रेस में निष्कासन और मंच साझा करने पर उठे सवाल, जिला अध्यक्ष से जवाब की मांग** कवर्धा। जिला कांग्रेस की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष सामने आया है। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि किसान कांग्रेस के एक निष्कासित पदाधिकारी को पार्टी के कार्यक्रमों और मंच पर स्थान दिया गया, जबकि अन्य निष्कासित नेताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। आरोप लगाने वालों का कहना है कि किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महामंत्री द्वारा निष्कासन की प्रति जिला कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही भेजी जा चुकी थी। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति को विभिन्न कार्यक्रमों में बुलाया गया। इससे पार्टी के भीतर भेदभाव और पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि यदि किसी नेता को निष्कासित किया गया था, तो उसे मंच देने और पार्टी बैठकों में बुलाने का निर्णय किसके निर्देश पर लिया गया? क्या यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया या ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने? उनका कहना है कि इस विषय में स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए। आरोपों में यह भी कहा गया है कि जुझारू कांग्रेस नेताओं मन्नू चंद्राकर और ब्यास चंद्राकर जैसे कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया जाता, जबकि दूसरे निष्कासित नेता को लगातार मंच दिया जा रहा है। इससे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कुछ कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा एक कार्यकर्ता को कथित रूप से दोबारा निष्कासन की धमकी दी गई। उनका कहना है कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसमें सभी कार्यकर्ताओं के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लगातार चुनावी हार के बावजूद संगठन में आत्ममंथन नहीं किया जा रहा और इससे जिले में कांग्रेस की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिला कांग्रेस नेतृत्व से इन सभी सवालों पर सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की है। नोट: इस समाचार में प्रकाशित सभी आरोप संबंधित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Spread the love Post navigation उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर अमरकंटक स्थित मृत्यंजय आश्रम में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन और विश्राम की व्यवस्था** अब तक 1500 श्रद्धालुओं ने मृत्यंजय आश्रम में किया निःशुल्क भोजन प्रसादी ग्रहण** बोल बम के जयकारों के बीच शिवभक्ति का अद्भुत संगम** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट** श्री शनिदेव महामाया बोल-बम समिति कवर्धा ने जारी किया कांवरी यात्रा-2026 का कार्यक्रम, 16 अगस्त को अमरकंटक के लिए होगा प्रस्थान**