कवर्धा

नगर सैनिकों को न्याय कब? RTI में गृह विभाग का जवाब बना बड़ा सवाल!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की  विशेष रिपोर्ट** छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के वेतन-भत्तों में वृद्धि को लेकर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर की अवमानना याचिका क्रमांक 1036/2022 पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगने के लिए संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत आवेदन किया। लेकिन गृह विभाग ने 25 जून 2026 को दिए अपने जवाब में कहा कि “प्रकरण में कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के कारण अभी जानकारी प्रदान किया जाना संभव नहीं है। कार्यवाही पूर्ण होने पर अवगत कराया जाएगा।” अब बड़ा सवाल यह है कि— ? आखिर नगर सैनिकों को उनका हक कब मिलेगा? ? हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की स्थिति आखिर क्यों स्पष्ट नहीं की जा रही? ? क्या “प्रक्रियाधीन” कहकर जवाबदेही से बचा जा रहा है? नगर सैनिक वर्षों से पुलिस आरक्षकों के समान वेतन-भत्तों और सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। अब सभी की नजर गृह विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। कबीर क्रांति की मांग: नगर सैनिकों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में सरकार शीघ्र कार्रवाई करे और पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्य सार्वजनिक करे। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की विशेष रिपोर्ट

नगर सैनिकों को न्याय कब? RTI में गृह विभाग का जवाब बना बड़ा सवाल!**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की  विशेष रिपोर्ट**

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के वेतन-भत्तों में वृद्धि को लेकर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर की अवमानना याचिका क्रमांक 1036/2022 पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगने के लिए संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत आवेदन किया।

लेकिन गृह विभाग ने 25 जून 2026 को दिए अपने जवाब में कहा कि “प्रकरण में कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के कारण अभी जानकारी प्रदान किया जाना संभव नहीं है। कार्यवाही पूर्ण होने पर अवगत कराया जाएगा।”

अब बड़ा सवाल यह है कि—

? आखिर नगर सैनिकों को उनका हक कब मिलेगा?

? हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की स्थिति आखिर क्यों स्पष्ट नहीं की जा रही?

? क्या “प्रक्रियाधीन” कहकर जवाबदेही से बचा जा रहा है?

नगर सैनिक वर्षों से पुलिस आरक्षकों के समान वेतन-भत्तों और सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। अब सभी की नजर गृह विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

कबीर क्रांति की मांग:

नगर सैनिकों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में सरकार शीघ्र कार्रवाई करे और पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्य सार्वजनिक करे।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिए डी. एन. योगी की विशेष रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button