कवर्धा

50 विद्यालयों में एक साथ ऑनलाइन Google Meet के माध्यम से साइबर जागृति कार्यक्रम का किया गया आयोजन।** 3,000 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक।** साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, साइबर क्राइम होने पर कंप्लनेट के तरीके और साइबर फ्रॉड होने पर पैसों के वापसी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से की गई चर्चा।** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

50 विद्यालयों में एक साथ ऑनलाइन Google Meet के माध्यम से साइबर जागृति कार्यक्रम का किया गया आयोजन।**

3,000 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक।**

साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, साइबर क्राइम होने पर कंप्लनेट के तरीके और साइबर फ्रॉड होने पर पैसों के वापसी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से की गई चर्चा।**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन के कुशल नेतृत्व में साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को जिले के विद्यालयों में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 10 बजे जिले के 50 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में केंद्रीय तौर पर साइबर थाना कबीरधाम से dsp श्री प्रशांत देवांगन द्वारा Google Meet के माध्यम से ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें 50 स्कूल को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ा गया, इस विशेष अभियान में 3000 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने साइबर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त को

कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में प्रातः 9:00 बजे तक पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। संबंधित पुलिस कर्मचारियों ने विद्यालय पहुंचकर प्राचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित किया तथा विद्यार्थियों को निर्धारित कक्षा में एकत्रित कर Google Meet के माध्यम से मुख्यालय की साइबर टीम द्वारा प्रस्तुत जागरूकता कार्यक्रम से जोड़ा।

जिला मुख्यालय साइबर थाना से साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, साइबर क्राइम होने पर कंप्लनेट के तरीके और साइबर फ्रॉड होने पर पैसों के वापसी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से की गई चर्चा साथ ही ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिम, डिजिटल पेमेंट में सावधानी, सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

पुलिस एवं शिक्षा विभाग के समन्वय तथा विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता से जिले के 50 विद्यालयों में एक साथ आयोजित यह व्यापक जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कबीरधाम पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जागरूक, सतर्क एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

कबीरधाम पुलिस की अपील:

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक एवं सतर्क रहें। OTP, PIN, CVV जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर बिना विलंब 1930 पर शिकायत करें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button