कवर्धारायपुर

छत्तीसगढ़ को मिला नया वन बल प्रमुख अरूण पांडे बने नए PCCF, सरकार ने जारी किया आदेश 31 मई को रिटायर होंगे व्ही. श्रीनिवास राव डीपीसी बैठक के बाद अरूण पांडे के नाम पर लगी मुहर वन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव की आहट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ को मिला नया वन बल प्रमुख

अरूण पांडे बने नए PCCF, सरकार ने जारी किया आदेश

31 मई को रिटायर होंगे व्ही. श्रीनिवास राव

डीपीसी बैठक के बाद अरूण पांडे के नाम पर लगी मुहर

वन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव की आहट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

  कबीर क्रांति ब्रेकिंग **छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी अरूण पांडे को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

अरूण पांडे वर्तमान PCCF व्ही. श्रीनिवास राव का स्थान लेंगे, जो 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार के इस फैसले के बाद वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, नए PCCF के चयन के लिए आयोजित डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक में अरूण पांडे, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। लंबी विचार-विमर्श प्रक्रिया के बाद अरूण पांडे के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।

अरूण पांडे की नियुक्ति को वन विभाग में नई रणनीति, प्रशासनिक कसावट और वन संरक्षण कार्यों में तेजी से जोड़कर देखा जा रहा है। विभागीय गलियारों में अब नई जिम्मेदारियों और आगामी प्रशासनिक बदलावों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

छत्तीसगढ़ को मिला नया वन बल प्रमुख

अरूण पांडे बने नए PCCF, सरकार ने जारी किया आदेश

31 मई को रिटायर होंगे व्ही. श्रीनिवास राव

डीपीसी बैठक के बाद अरूण पांडे के नाम पर लगी मुहर

वन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव की आहट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button