कवर्धा

कवर्धा नगर पालिका की कार्रवाई पर उठे सवाल, लोगों ने कहा- अन्याय बर्दाश्त नहीं* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*कवर्धा नगर पालिका की कार्रवाई पर उठे सवाल, लोगों ने कहा- अन्याय बर्दाश्त नहीं*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा**भारत माता चौक से समनापुर तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में कवर्धा नगर पालिका द्वारा बिना उचित नाप-जोख, बिना नोटिस और बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए कई पीड़ित परिवारों के मकानों एवं दुकानों पर बुल्डोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है।

आरोप है कि अतिक्रमण की सीमा से बाहर निजी नजूल एवं भू-भाटक की जमीनों पर भी मनमाने ढंग से निशान लगाकर तोड़फोड़ की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों एवं पीड़ित परिवारों में इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और न्याय मांगने का अधिकार दिया है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में दबाव और गुंडागर्दी का माहौल बनाया जा रहा है।

पीड़ित परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि बिना निष्पक्ष जांच, नाप-जोख और उचित नोटिस के इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में पारदर्शिता बरती जाए तथा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ अन्याय न किया जाए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button