कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | कवर्धा भाजपा किसान मोर्चा की टीम पहुँची बंधी और सिघौरी, चौपाल में सुनी किसानों–मज़दूरों की आवाज कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ग्राम पंचायत बंधी के आश्रित ग्राम अमलीडीह और ग्राम पंचायत सिघौरी में महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चन्दवंशी और प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन पटेल ने किसानों और मजदूर भाइयों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। चौपाल में ग्रामीणों ने खेती, मजदूरी, सिंचाई और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे उठाए, जिनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बसंत शर्मा, महामंत्री भोला सिन्हा, मंडल अध्यक्ष गोपाल कौशिक, रणवीरपुर महामंत्री विकास वैष्णव, सरपंच उमा साहू, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप साहू, प्यारे साहू, पिछड़ा वर्ग मंत्री सरपंच भिखु साहू, जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान एकजुटता और संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कहा गया— “जी राम जी के साथ एकजुट होकर, हम बनाएंगे एक मजबूत और समृद्ध समाज!” किसानों की आवाज को मजबूती मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा गांव-गांव संगठन विस्तार का संकल्प कबीर क्रांति के लिए — जनजन की बात, गांव-गांव तक! Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *युवा संसद कार्यक्रम 2026 का शानदार आयोजन सम्पन्न* युवाओं ने बेबाकी से अपनी बात सदन में रखी. कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ कबीरधाम में 62 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग आयोजित कबीरधाम जिले में सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति हेतु आज जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 62 सहायक शिक्षक पदोन्नति के पात्र थे। 54 शिक्षकों ने काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपनी पसंद की शाला का चयन किया और पदांकन हेतु सहमति दी। 8 शिक्षकों को काउंसलिंग से पूर्व ही वर्तमान पदस्थ शाला में पदांकन किया जाना है, इसलिए वे काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए। चयनित शालाओं में पदांकन के आदेश आज शाम तक जारी होने की संभावना है। यह काउंसलिंग छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, कबीरधाम के सतत एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। फेडरेशन द्वारा लंबे समय से इस विषय पर प्रयास किए जा रहे थे। ज्ञात हो कि पूर्व में इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा से चर्चा हुई थी, जिस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के अनुरूप आदेश जारी होने के बाद आज काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण हो सकी। पदोन्नति प्रक्रिया में सहयोग हेतु स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा, समस्त बीईओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी–कर्मचारियों के प्रति फेडरेशन ने आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन द्वारा सभी पदोन्नत सहायक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। — कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़