कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *युवा संसद कार्यक्रम 2026 का शानदार आयोजन सम्पन्न* युवाओं ने बेबाकी से अपनी बात सदन में रखी…. कवर्धा। (सहसपुर लोहारा)!! भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा शासकीय महाविद्यालय सहसपुर लोहारा माय भारत ,एन.एस.एस के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित भारत एक दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम 2026” का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक दायित्वों एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा संसद जैसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने, अपने विचार अभिव्यक्त करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। प्रमुख अतिथि राजेंद्र चंद्रवंशी (जिला अध्यक्ष, भाजपा) ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की महत्ता एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” रहा, जिस पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम सत्र में सदन की कार्यवाही में स्पीकर की भूमिका चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (अध्यक्ष, नगर पालिका) ने प्रभावशाली ढंग से निभाई। प्रतिभागियों ने संसद की कार्यवाही का अनुकरण करते हुए पक्ष एवं विपक्ष के रूप में तार्किक एवं प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र में स्पीकर की भूमिका श्री अशोक चंद्रवंशी ने निभाई और लोकसभा सदन की कार्यवाही को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। प्राचार्य डॉ. के. एस. परिहार ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कर कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों का जिला स्तर पर चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में गजेंद्र भारती, पंकज ध्रुव, दिलेश वर्मा, दानेश्वर पटेल, इंद्राणी साहू, क्षमा चंद्रवंशी, योगिता, ऐश्वर्या, यामिनी कौशिक एवं रूपेश पटेल शामिल हैं। जिसमे से पांच प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में योगेश साहू (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, कॉलेज लोहारा) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम में डॉ. ऋचा मिश्रा (प्राचार्य, पीजी कॉलेज), जिनेद्र दीवान समन्वयक एनएसएस हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी माय भारत सौरभ निषाद, असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप सोनकर , मोना बर्मन निर्णायक समिति में उमेश पाठक, तेज सिंह चंद्रवंशी, गजराज सिंह, सौरभ श्रीवास्तव एवं अब्दुल वहीद खान उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया…. Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़, देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार! भाटापारा रेलवे स्टेशन के समीप प्राचार्य को ACB ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा रायपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के प्राचार्य आर.एन. बया को एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर की टीम ने ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भाटापारा रेलवे स्टेशन के समीप की गई। पूरा मामला क्या है? मोपका निवासी खेमेश्वर डाडे ने ACB में शिकायत की थी कि उनके पिता विजय कुमार डाडे, जो विद्यालय में व्याख्याता हैं, वर्ष 2017–18 में दुर्घटना के बाद दिव्यांग हो गए थे। इसके बावजूद वे नियमित रूप से सेवाएं देते रहे। आरोप है कि प्राचार्य वेतन आहरण के बदले हर माह ₹10,000 की अवैध मांग करता था। कई बार यह रकम नकद के बजाय सीधे बैंक खाते में जमा कराई गई। 6 माह पहले रिश्वत बढ़ाकर ₹15,000 कर दी गई। रकम न देने पर 6 महीने का वेतन रोक दिया गया। कार्रवाई कैसे हुई? वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने ACB का रुख किया। ACB ने सत्यापन के बाद 25 फरवरी 2026 को ट्रैप ऑपरेशन किया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई ACB के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संदेश साफ है— वेतन जैसे मूल अधिकार के बदले रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई जारी कबीर_क्रांति ब्रेकिंग_न्यूज़ ACB_Action घूसखोरी भ्रष्टाचार_पर_वार भाटापारा कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | कवर्धा भाजपा किसान मोर्चा की टीम पहुँची बंधी और सिघौरी, चौपाल में सुनी किसानों–मज़दूरों की आवाज कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ग्राम पंचायत बंधी के आश्रित ग्राम अमलीडीह और ग्राम पंचायत सिघौरी में महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चन्दवंशी और प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन पटेल ने किसानों और मजदूर भाइयों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। चौपाल में ग्रामीणों ने खेती, मजदूरी, सिंचाई और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे उठाए, जिनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बसंत शर्मा, महामंत्री भोला सिन्हा, मंडल अध्यक्ष गोपाल कौशिक, रणवीरपुर महामंत्री विकास वैष्णव, सरपंच उमा साहू, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप साहू, प्यारे साहू, पिछड़ा वर्ग मंत्री सरपंच भिखु साहू, जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान एकजुटता और संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कहा गया— “जी राम जी के साथ एकजुट होकर, हम बनाएंगे एक मजबूत और समृद्ध समाज!” किसानों की आवाज को मजबूती मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा गांव-गांव संगठन विस्तार का संकल्प कबीर क्रांति के लिए — जनजन की बात, गांव-गांव तक!