कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

‘‘तितली सम्मेलन 2024 का द्वितीय दिवस प्रतिभागियों ने किया सर्वेक्षण‘‘

कवर्धा,,भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत आयोजित प्रथम तितली सम्मेलन 2024 के द्वितीय दिन मैदानी सर्वे का कार्य रखा गया था जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। सर्वेक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को तितली हाट स्पॉट की संख्या के आधार पर छह समूहों में बाँटा गया था। प्रत्येक समूह में दो वनकर्मियों को पाथ प्रदर्शित करने हेतु नियुक्त किया गया था। सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रातः एवं सायंकाल को अपने अपने तय किए गए तितली हाट स्पॉट में सर्वे कार्य सम्पन्न कराया गया। सर्वे के दौरान तितलियों ने प्रतिभागियों एवं भाग लेने वाले अनुभवी से तितली प्रेमियों का मन मोह लिया इस सर्वे के दौरान commander orange oakleaf, baronet, common sailor, stripped tiger, blue tiger, common leopard , staff Sargent, yellow pansy, lemon pansy, blue pansy, lime swallow tail, great egg fly, common crow, nawab, common grass yellow, Mormonआदि तितलियाँ बहुतायत में दिखाई दी।
तितली प्रेमियों द्वारा बताया गया कि भोरमदेव अभ्यारण तितलियों के लिए स्वर्ग जैसा है, यहाँ तितलियाँ प्रचुर मात्रा में विद्यमान् है एवं बहुतायत में दिखाई दे रही है । कुछ तितली विशेषज्ञों द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा दो तीन ऐसी तितलियाँ भी देखी गई हैं जो अब तक भोरमदेव अभयारण्य में रिपोर्ट नहीं गई हैं। तितली विशेषज्ञों द्वारा देखी जा रही तितलियों की फोटोग्राफी भी की जा रही है एवं उन्हें एक चेक लिस्ट भी प्रदान किया गया है जिसमें वे उनके द्वारा देखे गए तितलियों को मार्क करते जा रहे हैं। सम्मेलन समाप्ति उपरांत एक गूगल ड्राईव लिंक जारी किया जाएगा जिसमें सभी तितली प्रेमियों द्वारा अपने द्वारा लिए गए फोटोग्राफ्स को अपलोड किया जाएगा। तितली प्रेमियों को सर्वे समाप्ति उपरांत आज शाम सरोदा दादर में स्थानीय संस्कृति बैगा नृत्य एवं रात्रिकालीन आकाशीय परिदृश्य स्टार गेजिंग का आयोजन किया गया है जो कि प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय सिद्ध हो सकेगा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़