
मानसिक तौर पर अस्वस्थ गांव गांव भटक रही महिला को घर पहुंचाने में सिंघनपुरी पुलिस का रहा सराहनीय योगदान।
ठंड से ठिठुरते हुई थाना सिंघनपुरी क्षेत्र के ग्राम बाकी में मिली महिला।
10 दिनों से थी घर से लापता।
कवर्धा, कबीर क्रांति,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर बाहरी व्यक्तियों से पूछताछ करें तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने आम जनता के बीच जाकर उनसे मिल कर क्षेत्र में हो रहे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने कहा गया था। इसी तारतम्य में थाना सिंघनपुरी पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पेट्रोलिंग कर आम जनता के बीच जाकर समझाइश दिया जा रहा है कि यदि क्षेत्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति आते हैं या अपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी अपराध को अंजाम देते हैं, तो थाने में उसकी सूचना दें ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके जिसमें ग्राम वासियों द्वारा थाने में सूचना दिया गया कि विगत कुछ दिनों से एक मानसिक तौर पर अस्वस्थ महिला आस-पास के गांव में भटक रही है, जो अपना घर का पता स्पष्ट नहीं बता पा रही है। की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा पुलिस टीम को उक्त महिला की पता तलाश हेतू रवाना किया गया जो ग्राम बाकी में ठंड से ठिठुरते हुई पुलिस टीम को मिली जिसे टीम द्वारा गर्म कपड़े व साल दे कर, थाना लाकर सहानुभूति पूर्वक पूछताछ किया गया जिसमें वह अपना नाम श्रीमती त्रिवेणी बाई बताई तथा और कुछ भी सही तरीके से नहीं बता पा रही थी जिसके नाम और फोटो के आधार पर टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र तथा अन्य जिलों में पता तलाश किया गया जिसमें महिला का नाम सही पाया गया तथा पति श्री तिलक उम्र 50 वर्ष ग्राम मोहतरा जिला बेमेतरा का होना पाया गया जो पिछले 10 दिनों से घर से भटक कर थाना सिंघनपुरी एरिया के ग्राम बाकी पहुंच गई थी, जिनके घरवालों से संपर्क स्थापित कर महिला कॉन्स्टेबल एवं थाना सिंघनपुरी पुलिस टीम तथा ग्रामीणों के साथ महिला को उसके परिजनों के पास ले जाकर सुरक्षित घर में छोड़ा गया जिसके घरवालों के द्वारा पुलिस को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की गई घरवालों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से घर से बिना बताए चली गई थी जिसे रायपुर बिलासपुर दुर्ग राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिलों में लगातार तलाश किया जा रहा था जिसके आज मिल जाने से परिवार में खुशी का माहौल है।
इस कार्य में थाना सिंघनपुरी पुलिस टीम तथा क्षेत्र के ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा।




