
- कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
बिलासपुर में बड़ा हादसा टला – SDM की कार को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर
बिलासपुर। कोटा में पदस्थ एसडीएम अरविंथ कुमारन टी (IAS) सड़क हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, वे बुधवार को रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में निरीक्षण के बाद कोटा लौट रहे थे।
इसी दौरान रतनपुर बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता
एसडीएम के साथ मौजूद सुरक्षा जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भाग रहे पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
नशे में था चालक
बताया जा रहा है कि आरोपी चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने उसे वाहन सहित हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच जारी
मामले में रतनपुर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में एसडीएम अरविंथ कुमारन टी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ – हर खबर सबसे पहले


