कवर्धा

वनमंडलाधिकारी कवर्धा द्वारा वन परिक्षेत्र रेंगाखार चल रहे रोजगार मूलक कार्यों का किया गया निरीक्षण **डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

वनमंडलाधिकारी कवर्धा द्वारा वन परिक्षेत्र रेंगाखार चल रहे रोजगार मूलक कार्यों का किया गया निरीक्षण **डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,प्राप्त जानकारी के अनुसार  वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री शशि कुमार द्वारा रेंगाखार के रामपुर क्षेत्र में वन विभाग एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित रोज़गार मूलक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरिक्षण किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को ऑटो रिपेयर तथा महिलाओं को सिलाई कार्य में दक्ष बनाया जा रहा है। वनमण्डलाधिकारी कवर्धा ने अभ्यर्थियो से विस्तृत में चर्चा की। महिलाओं को किट का वितरण किया गया तथा सिलाई मशीन हेतु चक्रीय निधि से मिलने वाले ऋण के बारे में भी बताया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को मन लगाकर कक्षा एवं प्रैक्टिकल में भाग लेने की प्रेरणा दी तथा भविष्य में विभाग द्वारा सहयोग देने की बात कही। निरिक्षण के दौरान उपवनमंडलाधिकारी श्री अनिल साहू, परिक्षेत्राधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अध्यक्ष संयुक्त वन प्रबंधन समिति एवं वन विभाग का अमला भी मौजूद था।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button