समिति की अधिकांश राशि का उपयोग मरीजों की सुविधाओं में हो-कलेक्टर

कवर्धा ःःजिला चिकित्सालय में गुरूवार को आयोजित जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक में मरीजों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि जीवन दीप समिति की अशिकांश राशि का उपयोग मरीजों की सुविधाओं में होना चाहिए। बैठक में मरीजों की सुविधा के लिये बर्न युनिट को पेंईग वार्ड में संचालित कर आपातकालीन वार्ड की सुविधा प्रारंभ करने का प्रस्ताव राज्य शासन को शीघ्र भेजने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा सिजेरीयन प्रसव हेतु

तीन हजार रूपये प्रति एल.एस.सी.एस. की दर पर निजि विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया। ब्लड स्टोर रूम के लिए और आपातकालीन महिला चिकित्सक ड्यूटी कक्ष के लिए 1.5 टन का एसी क्रय करने का भी निर्णय लिया गया। समिति द्वारा जिला चिकित्सालय में एंबुलेंस चालन हेतु एक वाहन चालक और विद्युत व्यवस्था एवं नल-जल व्यवस्था के लिए एक इलेक्ट्रेशियन सह प्लम्बर रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में मरीजों की सुविधा के लिए भंडार क्रय नियमों का पालन करते हुए जिला चिकित्सालय के विभिन्न कमरों में टू वे एलाउंसमेंट सिस्टम लगाने का भी निर्णय लिया गया। जिला चिकित्सालय में भर्ती

अतः रोगियों एवं जे.एस.एस. के अंतर्गत प्रसुता महिलाओं को पौष्टिक भोजन की व्यवस्था के लिए निविदा आमंत्रित का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. गजभिये ने समिति द्वारा पूर्व बैठक में लिये गये पालन प्रतिवेदन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय के प्रसुति वार्ड में दो टन क्षमता वाली दो नग एसी लगाये है। मरीजों एवं आगन्तुकों के लिए शीतल पेयजल के लिए 500 लीटर क्षमता वाली वॉटर कुलर मशीन लगाया गया है। इसके साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए बैठक व्यवस्था हेतु ऑपरेशन थियेटर, मेडिकल वार्ड, ओपीडी दवाई वितरण, ड्रेसिंग कक्ष एवं एक्स-रे विभाग के पास चबुतरा बनाया गया है।

चिकित्सालय आने वाले दिव्यांगजनों के लिए मुख्य प्रवेश द्वारा पर रैम्प में रेलिंग भी लगाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में जीवन दीप समिति के आय व्यय की जानकारी तथा जिला चिकित्सालय के वार्षिक गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार, सीएमएचओ एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉ के के गजभिए, आर एम ओ डॉ सलिल मिश्रा, सर्जन डॉ आई एस ठाकुर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ चुरेन्द्र समेत चिकित्सक गण, जीवनदीप समिति के सदस्य श्री राजेश माखीजानी एवं श्री गनपत गुप्ता, डीपीएम सुश्री नीलू धृतलहरे सहित वरिष्ठ चिकित्सक गण, स्टाफ नर्स व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

You missed