मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए ईवीएम पर तीसरे नंबर का बटन दबाकर संतोष पांडे को जिताएं -,,अभिषेक सिंह
कवर्धा. राजनांदगांव लोकसभा का चुनाव नजदीक आते आते अब कवर्धा जिले में भी नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं. इस कड़ी में क्षेत्र के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने चिलचिलाती धूप में भी सहसपुर लोहारा मंडल के गांवों का धुंआधार दौरा करते हुए भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में अनेक सभाओं को संबोधित किया.
जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, जिला महामंत्री संतोष पटेल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रघुराज सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ दौरे में सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा दस वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कामों को गिनाया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने पिछले पांच वर्षों में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर उन्हें घेरा. भूपेश बघेल की वादाखिलाफी की याद दिलाते हुए उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की.
*विधानसभा चुनाव मां अकबर ला निपटा देव, ए चुनाव मां ओखर कका ला निपटाना हे*
छत्तीसगढ़ी में भाषण देते हुए अभिषेक सिंह ने लोगों से आव्हान किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में जितने मतों से यहां के विधायक मोहम्मद अकबर को हराया है, उससे अधिक मतों से भूपेश बघेल को हराकर वापस उनके घर भेजना है.
ग्राम बांधा टोला, जरहा टोला, राम्हे पुर में संपर्क सभाओं के पहले श्री सिंह ने सहसपुर लोहारा में युवा मोर्चा की बैठक में पहुंचकर उन्हें रिचार्ज किया. उन्होंने युवा मोर्चा की टीम को घर घर जाकर मोदी जी और विष्णु देव साय जी की सरकारों की उपलब्धियों को पहुंचाने का लक्ष्य भी दिया.
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के विभिन्न कार्यक्रमों में लोहारा मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, सोहन शिवोपासक, रामचरण साहू, जलेश्वर वर्मा, कृष्णा साहू, अशोक पटेल, चौकी पटेल, लाला साहू, हेमंत साहू, शिवचरण पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम ग्रामीणजन उपस्थित रहे.

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़