
चोरी के अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों की खैर नहीं।
कबीरधाम पुलिस के द्वारा लगातार अपराधियों के मंसूबे पर अंकुश लगाने कार्यवाही जारी है।
जनरल स्टोर से नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी चोर चढ़ा सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे।
,,थाना सिटी कोतवाली में पूर्व से ही आरोपी के विरुद्ध कई अपराध पंजीबद्ध है।
कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,जिले में घटित चोरी के अपराध पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी आर कुजुर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक / काईम श्री बी.आर.मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में लगातार अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में प्रार्थी धरम आहूजा पिता जोगेन्द्रपाल आहूजा उम्र 37 साल साकिन एकता चौक कवर्धा के द्वारा दिनांक 13.07.2021 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.07.2021 के रात्रि 09.00 बजे दुकान को बंद करके घर चले गये थे। दिनांक 09.07.2021 को साप्ताहिक बाजार बंद होने से दुकान को बंद रखे थे। दिनांक 10.07.2021 के सुबह 10.30 बजे के लगभग दुकान को खोला तो देखा मेरे दुकान के गल्ला का ताला टूटा हुआ था। और दुकान के ऊपर जाकर देखा तो रोशन दान खुला हुआ था, तब मै गल्ले में आकर देखा तो गल्ला में रखे नगदी रकम 5000 / – को कोई अज्ञात चोर द्वारा गल्ले के ताला को तोड़कर चोरी कर ले गया है। चोरी हुये 5000 रूपये में सौ सौ रूपये का नोट का होना बताया गया जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान मौका जांच कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख कर नजरी नक्शा तैयार कर माल मुल्जिम का पता तलाश पुलिस टीम के द्वारा आरंभ किया गया जिस पर मुखबीर की सूचना प्राप्त हुआ कि यशवंत मेरावी जो कवर्धा के रेवाबांध तालाब के पिछे रहता है उसके पास अचानक से काफी नकदी रकम रखा हुआ है, तथा उसकी हरकतें अपराधिक प्रवृत्ति की लग रही हैं। जिसकी सूचना तस्दीक हेतु गवाहों को तलब कर धारा 160 जाफौ का नोटिस जारी कर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर रवाना होकर संदेही यशवंत मेरावी के घर के सामने रेवाबंध तालाब के पीछे कवर्धा जाकर पतासाजी करने पर संदेही यशवंत मेरावी पिता कुलुम मेरावी उम्र 20 साल साकिन रेवाबंध तालाब के पीछे कवर्धा थाना कवर्धा मिला जिससे पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो एकता चौक में स्थित सत्यम जनरल स्टोर में चोरी करना स्वीकार किया। तथा चोरी की गई मशरूका को सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष जत्त कर आरोपी को आज दिनांक 14/07/2021 को 14/10 बजे विधिवत गिरफतार कर ज्युडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम से.आर. 311 जितेन्द्र सिंह चंदेल आर . 203 भरतनाथ योगी , आर . 224 कलीराम मसकोले एवं 899 तुरेन्द्र साहू का सराहनीय योगदान रहा है। आरोपी यशवंत मेरावी पूर्व में थाना कवर्धा के अपराध कमांक 313/19 धारा 457,380,411,34 भादवि , 503/19 धारा 457,380,411,34 भादवि , 07/20 , धारा 354,380,411,34 भादवि , 16/20 धारा 457,380,411,34 भादवि , के प्रकरण में संलिप्त रहा है एवं उक्त आरोपी थाना कवर्धा का निगरानी बदमाश है।



