• मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  भाजपा का गमछा पहना कर141, कार्यकर्ताओं को रघुनंदन पाठक सहीत भाजपा में  प्रवेश कराया

कवर्धा,,- कवर्धा जिले में एक तेजतर्रार जननेता की छवि रखने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य, समाजसेवी रघुनंदन पाठक की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा भाजपा का गमछा पहना कर भाजपा में प्रवेश कराया गया।11 साल तक भाजपा की सक्रिय राजनीति से बाहर रहने के बावजूद उन्होंने कभी अपने सिद्धांतो, उसूलो से समझौता ना करते हुए भाजपा के दिये संस्कारो से कभी समझौता नहीं किया। रघुनंदन पाठक जहाँ बीमा व्यवसाय में प्रदेश भर में एक जाना पहचाना नाम है और इस जिले में शायद ही ऐसा कोई गांव हो जहाँ रघुनंदन पाठक को जानने पहचानने वाले ना हो वही वनाँचल में उन्होंने आदिवासियों एवं बैगाओ की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष किया जिससे वनाँचल में उनकी गहरी पैठ देखने को मिलती है। श्री पाठक की घर वापसी से निश्चित रूप से भाजपा को बहुत बड़ा फायदा होगा और इस क्षेत्र में भाजपा और मजबूत होंगी। इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए श्री पाठक ने बताया की राजनीति में पद पाना कभी मेरी प्राथमिकता में नहीं रही है स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी और कुशभाई ठाकरे के सिद्धांतो पर चलते हुए मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि रहा है। आज हमें राष्ट्र को नई उचाई तक ले जाने वाला हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है जिससे हम हमारे देश के वैभवशाली अतीत को अवश्य प्राप्त करेंगे। देश के नवनिर्माण के इस यज्ञ में मै भी एक आम भाजपा के कार्यकर्ता के नाते से तन, मन, धन से अपना योगदान दूंगा। ज्ञात हो की कुशाभाऊ ठाकरे इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव , विधायक ठाकुर धरम जीत सिंह, संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री, विशेश्वर सिंह पटेल पूर्व गौ सेवा आयोग अध्यक्ष, केदार गुप्ता प्रवक्ता के उपस्थिति में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला कबीरधाम रघुनन्दन पाठक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर जितेंद्र सिंह का 11साल बाद भाजपा में घर वापसी 141कार्यकर्ताओ के साथ हुआ जिसमें प्रमुख रुप से कौशल चंद्रवंशी सोढा , डाक्टर सुरेश कुमार तिवारी कबीरधाम जिला स्वास्थ अधिकारी सेवा निवृत, आदिवासी नेता देव सिंह मरावी बदना, शिव चरण धुर्वे (गोंडवाना) रवन मंझोली, शंकर राव कांग्रेस पार्षद वार्ड क्रमांक 6, नगर पालिका पंडरिया पंडरिया जमीदारी के कुमार अमर राज सिंह राजमहल पंडरिया, जिला गुड़ संघ के जिला अध्यक्ष प्रयास पाठक, वरिष्ठ पत्रकार श्री रविनंदन पांडेय कोदवा गोडान , प्रशांत अशोक तिवारी दुल्लापुर, रवि सिंह ठाकुर कापा, प्रशांत सिंह कांग्रेस नेता पंडरिया,कुंदन पटेल लोहरा, कृष्णा यादव कौवानार, रज्जू मीरे समारूपारा , धनराज धन्नू चंद्राकार सहित 141से ज्यादा लोगों ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन 400पार को पूरा करने के संकल्प में सहभागी बनने भाजपा के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय को जीतने के लक्ष्य के साथ क्षेत्रीय ऊर्जावान विधायिका विधायक भावना बोहरा के अगुवाई में प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा में प्रवेश लिया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़