अग्निवीर भर्ती 2023 के नतीजे घोषित कवर्धा, । भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए माह दिसंबर 2023 में जांजगीर चांपा जिले में आयोजित भर्ती रैली के परिणाम घोषित किया गया। इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के 5 हजार 532 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 870 अभ्यर्थियों का अग्निवीर जीडी, तकनीकी और ट्रेड्समेन पदों के लिए चयनित हुए है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ से 434 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। पिछली बार की तुलना में इस वर्ष दोगुने से ज्यादा युवाओं का चयन अग्निवीर पदों के लिए हुआ है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 05 मार्च 2024 को प्रातः 07.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय, शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में उपस्थित होना अनिवार्य है। जहॉ प्रांरभिक ब्रीफिंग प्रदान की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2024 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर्स में होगी। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/2965213 या भारतीय थलसेना के वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। Spread the love Post navigation गाँजा परिवहन करने वाले 03 वर्षो से फरार आरोपीयों को बोडला पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। प्रकरण में जप्त किया गया था 30 कि0ग्रा0 गाँजा कीमती 105000/ रूपये,एवं मोटर सायकल सी.जी.26 ई.0927 हीरो स्प्लेन्डर कीमती 40000/रूपये कुल जुमला 145000/ रूपये। सरस मेला के चौथे दिन उप मुख्यमंत्री श्री विजय की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रश्मि शर्मा शामिल हुई श्रीमती शर्मा ने सरस मेले में आई दूसरे राज्यों के समूह की दीदियों से भेंट की और उनके द्वारा बनाई गई समाग्रियों की खरीददारी भी की श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कलाकारों का मनोबल बढाया और स्मृति चिन्ह भेंट कर कलाकारों को सम्मानित किया