कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रोहरा एवं डोंगरियाकला में किया 52 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *विकास कार्यों से क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं : भावना बोहरा*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रोहरा एवं डोंगरियाकला में किया 52 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन*
*विकास कार्यों से क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं : भावना बोहरा*
कवर्धा**पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रोहरा एवं डोंगरियाकला में 52 लाख रुपये से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में ग्राम रोहरा में 14 लाख 46 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड और ग्राम डोंगरिया कला में विधायक निधि से 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन एवं विभिन्न मद अंतर्गत 25 लाख रुपये की लागत से अटल सद्भावना भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र की प्रगति और जनता की सुविधाओं के लिए विकास कार्य महत्वपूर्ण हैं और डबल इंजन भाजपा सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और विकास की यात्रा निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों में निरंतर तेजी आई है और आज हर गाँव, वनांचल क्षेत्रों, दूरस्थ अंचलों, हर नगर एवं शहर में विकास के कार्य तेजी से हो रहें हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीपपुरी गोस्वामी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रानी चंद्रवंशी, सरपंच बैजनाथ चंद्रवंशी, उपसरपंच श्रीमती लक्ष्मीन निर्मलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।


