अग्निवीर भर्ती 2023 के नतीजे घोषित

कवर्धा, । भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए माह दिसंबर 2023 में जांजगीर चांपा जिले में आयोजित भर्ती रैली के परिणाम घोषित किया गया। इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के 5 हजार 532 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 870 अभ्यर्थियों का अग्निवीर जीडी, तकनीकी और ट्रेड्समेन पदों के लिए चयनित हुए है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ से 434 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। पिछली बार की तुलना में इस वर्ष दोगुने से ज्यादा युवाओं का चयन अग्निवीर पदों के लिए हुआ है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 05 मार्च 2024 को प्रातः 07.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय, शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में उपस्थित होना अनिवार्य है। जहॉ प्रांरभिक ब्रीफिंग प्रदान की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2024 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर्स में होगी। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/2965213 या भारतीय थलसेना के वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।

Spread the love

You missed