बड़े होटल का खाना छोड़ मुनगा और रखिया बरी खाने पहुँची फ़िल्म एक्ट्रेस

बड़े होटल का खाना छोड़ मुनगा और रखिया बरी खाने पहुँची फ़िल्म एक्ट्रेस

कवर्धा: डी एन योगी
कवर्धा,,- फ़िल्म एक्टर और एक्ट्रेस के नखरे आये दिन मीडिया में आते रहते है।
कभी भोजन के स्वाद को लेकर विवाद तो कभी सर्विस को लेकर विवाद।
लेकिन छत्तीसगढ़ के फेमस फ़िल्म स्टार एलबम मोहनी फेम पूजा शर्मा होटल का खाना छोड़ कवर्धा के समाजसेवी सुनील साहू के घर मुनगा और रखिया बरी का स्वाद लेने पहुँची।
दरअसल वाक्या यह हुआ कि ले चलहु अपन दुवारी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए फ़िल्म स्टार नायक शील वर्मा नागिन और ससुराल सिमरफेम साथ ही प्रोड्यूसर डीएन साहू कसडोल वरियर्स युट्यूबर्स कवर्धा पहुँचे थे।
फ़िल्म के प्रमोशन के बाद भोजन के लिए शहर के बड़े होटल में भोजन था इसी बीच फ़िल्म प्रमोशन यूनिट में सुनील साहू ने घर मे बनी सब्जी मुनगा और रखिया बरी के विषय मे चर्चा किये । एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने बड़े होटल के भोजन छोड़ सुनील साहू के घर भोजन के लिए जाने की बात कही फिर पूरी यूनिट ने शुद्ध छत्तीसगढ़िया भोजन जमीन में बैठकर किये।
ले चलहु अपन दुवारी की टीम महीनों बाद घर का भोजन कर काफी उत्साहित हुवे।
कवर्धा में भोरमदेव बाबा का आशीर्वाद लेने दसरंगपुर और शहर के अम्बेडकर चौक में फ़िल्म का प्रमोशन किया गया।




