कवर्धा

जिले में सरसों तेल की गुणवत्ता की जांच के लिएअभियान जारी

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

जिले में सरसों तेल की गुणवत्ता की जांच के लिएअभियान जारी

जांच के दौरान कन्हैया प्रोविजन एवं जनरल स्टोर्स, फार्चुन भवानी ट्रेडर्स और अग्रवाल किराना, उडियाखुर्द से सरसों तेल के तीन नमूने संकलित किए गए

कवर्धा,नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला कबीरधाम में सरसों तेल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार नेले और खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार साहू ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान कन्हैया प्रोविजन एवं जनरल स्टोर्स, फार्चुन भवानी ट्रेडर्स और अग्रवाल किराना, उडियाखुर्द से सरसों तेल के तीन नमूने संकलित किए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। यह कदम सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि आम जनता को अच्छी गुणवत्ता का खाद्य तेल प्राप्त हो।

राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों और विनिर्माताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम विनियम 2011 के प्रावधानों के तहत उचित कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही, खाद्य व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मानक गुणवत्ता की खाद्य सामग्री का विक्रय करें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, और बिना अनुज्ञप्ति या पंजीयन के व्यापार न करें। इस अभियान में सहायक ग्रेड बिसौहा राम धुर्वे भी उपस्थित रहे।

इस प्रकार का निरीक्षण और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री प्राप्त हो सके।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button