चतुर्थ हिंदु राष्ट्र अधिवेशन कुरुक्षेत्र में कवर्धा से प्रतिनिधि मंडल शामिल,,,,अवधेशनंदन ने दिया व्याख्यान

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,। गीता जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र हरियाणा में श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग के पावन सानिध्य में चतुर्थ हिंदु राष्ट्र अधिवेशन का समायोजन हुआ। जिसमें आदित्यवाहिनी कवर्धा के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नन्दन श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष मारूति शरण शर्मा एवम जिलाध्यक्ष भोला तिवारी सम्मिलित हुए।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में पूर्वामनाय गोवर्धन मठ, पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने देश भर से आए प्रांतीय प्रतिनिधियों एवं संतो को धर्म, अध्यात्म एवम राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता एवम हिंदू राष्ट्र स्थापना विषय पर दिव्य मार्गदर्शन प्रदान किया साथ ही गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू राष्ट्र अधिवेशन में गीता के संदेशों को मानवजाति के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए विविध दृष्टांतो के माध्यम से अत्यंत सारगर्भित गीतोपदेश दिया।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ आदित्यवाहिनी के उपाध्यक्ष अवधेशनंदन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग ने आगामी साढ़े तीन वर्षों में भारत के हिंदू राष्ट्र होने की घोषणा की है वह अवश्य ही सफल होगी। शंकराचार्य महाभाग का कोई भी वाक्य अथवा शब्द निरर्थक नहीं होता। उनका प्रत्येक शब्द सर्वदा सफल और सत्य सिद्ध होता है।
उन्होंने आगे कहा कि सेवा, स्वाध्याय, संकीर्तन और सत्संग के प्रकल्पों को हम अपने अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित करते रहें ।

छत्तीसगढ प्रतिनिधि मंडल में आनंदवाहिनी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी, आदित्यवाहिनी के प्रदेश प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री पंडित विकास शास्त्री, भाटापारा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा एवम रोशन अवस्थी बिलासपुर जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़