कवर्धादुर्ग

कबीरधाम जिले के हेल्प लाईन पर श्रमिकों व नागरिकों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान कबीरधाम कलेक्टर ने आज फिर 9 राज्यों के 12 जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर जिले व्यक्तियों के लिए मदद पहंुंचाने के लिए कहा

कबीरधाम जिले के हेल्प लाईन पर श्रमिकों व नागरिकों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

कबीरधाम कलेक्टर ने आज फिर 9 राज्यों के 12 जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर जिले व्यक्तियों के लिए मदद पहुचाने के लिए कहा

कवर्धा,। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए जारी लाॅकडाउन में जरूरतमंद श्रमिकों व नागरिकों को राहत पहंचाने के लिए अनेक उपाय किए जा रहे है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थियों के परिपेक्ष्य में संकटापन्न जरूरत पंजीकृत श्रमिकों, कर्मकारांे को आवश्यकतानुसार तत्कालिन सहायता प्रदान करने के लिए जिला हेल्प लाईन नम्बर 07741-232609 6265363846, 8959375295, 9425245724 जारी किया है। लाॅक डाउन के दौरान इस देश के अलग-अलग राज्यों से जिले के नागरिकों, श्रमिकों का लगतार संपर्क बना हुआ है। कलेक्टर श्री शरण द्वारा इस हेल्प लाईन नम्बर के माध्यम से दूसरे राज्यों में फसे जिले के नागरिकों, श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज फिर देश के 9 अलग-अलग राज्यों के 12 जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए जारी लाॅक डाउन में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले नागरिकों के फंस जाने की जानकारी दी है। कलेक्टर ने उस भी व्यक्तियों के नाम और उनके संपर्क नम्बर के साथ पत्र प्रेषित कर इस राष्ट्रव्यापी असाधारण परिस्थितियों में उन सभी उन लोगों के लिए खाना और रहने और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए आग्रह किया है। कलेक्टर ने इससे पहले भी पांच राज्यों के सात जिला कलक्टरों को पत्र लिखा था। अन्य राज्यों में फसे व्यक्तियों से जिला के कंट्रोल नम्बर पर संपर्क करते हुए बताया कि अब भोजन का उचित प्रबंध किय जा रहा है। डाक्टरांें की टीम पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। कलेक्टर श्री शरण ने आज उत्तर प्रदेश के जिला आगरा,बनारस, लखनाउ, अपश्चिम बंगाल जिला, कलकत्ता, मध्यप्रदेश के सतना,शिवपुरी,तेलगांना के हैदराबाद, महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर,कर्नाटक के बैगलुर और गुजरात के भजुर के कलेक्टर को पत्र लिखा है।
जिला श्रमपदाधिकारी श्री शोएब काजी ने बताया कि श्रमिकों की सहायता के लिए जारी नम्बर पर लगातर अलग-अलग राज्यों में फोन आने भी शुरू हो गए है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जारी लाॅकडाउन में कबीरधाम जिले के अनेक व्यक्ति अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए है। उन लोगों से निरंतर संपर्क बनाए हुए है। उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। लाॅकडाउन में फसे व्यक्तियों से संपर्क करते हुए कोरोना वायरस कोविड-19 के बारे में पूरी जानकारी भी दी जा रही है। उन्हें यह भी आग्रह किया जा रहा है कि आप लोक जिस स्थान पर है,वहां रहकर भी इस लाॅकडाउन का पालन करें। इस संक्रमण बीमारी के रोकथाम के लिए एक दूसरे के निकट संपर्क में नहीं रहने की सलाह भी दी जा रही है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button