रेस्क्यू टीम तमिलनाडु से कबीरधाम जिले के चार बंधक श्रमिकों को लेकर पहुची कवर्धा

सभी श्रमिको ने अपने जिले की धरती पर कदम रखते ही धरती माता को किया प्रणाम

कलेक्टर, एसपी और श्रमपदाधिकारी ने श्रमिकों, रेस्क्यू टीम का कलेक्टोरेट परिसर में किया स्वागत

कवर्धा, । तमिलनाडु के करूर जिले में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चार श्रमिकों को रेस्क्यू टीम छत्तीसगढ़ के कबीरधाम सकुशल वापस लौट आई है। सभी श्रमिको ने अपने जिले की धरती पर कदम रखते ही सबसे पहले धरती माता को प्रणाम किया। श्रमिको ने सकुशल कबीरधाम वापस लौटने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिए।
रेस्क्यू टीम द्वारा बंधक से मुक्त कराकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला पहुंचने पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह और श्रमपदाधिकारी श्री शोएब काजी ने श्रमिकों और रेस्क्यू टीम का कलेक्टोरेट परिसर में सभी का स्वागत किया। कलेक्टर और एसपी ने सभी श्रमिकों से चर्चा कर उनका हाल-चाल जाना। कलेक्टर ने सभी का प्राथमिक स्वाथ्य परीक्षण कराने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद ही सभी श्रमिकों को सकुशल उनके घर पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर और एसपी ने रेस्क्यू टीम को मिशन सफल के लिए बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि वनांचल क्षेत्र, पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत अमानिया के आश्रित गांव अमलीटोला के 4 युवा बैगा के तमिलनाडु राज्य में ठेकेदार द्वारा बंधुआ मजदूर बनाए जाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया और 5 सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित की। 5 अक्टूबर को थाना कुकदूर में करन सिंह बैगा के पिता रूपसिंह बैगा के द्वारा शिकायत की गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए 06 अक्टूबर को पुष्टि किए जाने के उपरांत 6 अक्टूबर को कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने करूर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, श्रमायुक्त को तथ्य की गंभीरता से अवगत कराया एवं तत्काल कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित किया। 7 अक्टूबर को बंधक श्रमिकों के सकुशल वापसी के लिए जिला स्तर पर 5 सदस्यीय टीम जिसमें नायब तहसीलदार, श्रम निरीक्षक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक रवाना हुई थी। रेस्क्यू टीम पहुंचने पर कलेक्टर श्री महोबे के तमिलनाडु के करूर जिले के कलेक्टर से सतत रूप से दुरभाष के माध्यम से संपर्क बनाएं रखा जिसके वजह से रेस्क्यू टीम को वहां मदद मिलती रही। स्थानीय जिला प्रशासन के निर्देश पर करूर जिले के ई.सी.सी. फैक्ट्री में उच्च स्तरीय जांच कराई। जांच में जिले के नौजवान बंधक पाए गए जिन्हे छुडाया गया एवं बंधक विमुक्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया। केन्द्र सरकार के प्रावधानों के तहत विमुक्ति प्रमाण पत्र के साथ तत्काल सहायता राशि 30 हजार रूपए प्रति बंधक के मान से दी जाती है, इसके लिए भी कलेक्टर श्री महोबे ने पुनः करूर कलेक्टर, तमिलनाडु को नियमों के तहत राशि दिलाने के लिए कहा गया है।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़