कवर्धा डी एन योगी

कबीरधाम। परमपूज्य अनंत विभूषित द्वि-पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को आज विनम्र आखों से श्रद्धांजलि दी गई।

कवर्धा,,दरअसल, ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी महाराज को धर्म नगरी कवर्धा अति प्रिय थी। वैसा ही यहां भक्तों के साथ भी है। शंकराचार्य जी महाराज के प्रति भक्तों का अति स्नेह हैं, और उनके दिखाए गए मार्गों पर भक्त चल रहे हैं।

बता दे कि धर्म नगरी कवर्धा में श्री परशुराम धर्म ध्वज चौक पर आज सर्व हिंदू समाज के द्वारा ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी महाराज की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले भर से शंकराचार्य स्वामी जी के अनुयायियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। वही, शंकराचार्य स्वामी जी महाराज के अनुयायियों ने स्वामी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें बड़े नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कबीरधाम के समाज प्रमुखों ने शंकराचार्य स्वामी जी को याद करते हुए कहा स्वामी जी के ब्रह्मलीन हो जाने से सबसे ज्यादा पीड़ा कवर्धा निवासियों को हुई हैं। हमेशा से ही गुरुजी का सबसे ज्यादा स्नेह कवर्धा के वासियों के लिए रहा हैं। पूर्व विधायक पंडरिया मोती राम चंद्रवंशी श्री पवन कुमार मिश्रा एवम् नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए अपने द्वारा स्वामी जी के साथ बिताएं कुछ अच्छे पलों को भी साझा किया। इस दौरान उनकी आंखें भी नम हो गई।

वही, श्रद्धांजलि सभा मे सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद चोबे महिला ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष मधु तिवारी युवा ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय कुर्मी समाज जिला अध्यक्ष लाल बहादुर चन्द्रवंशी, हरीश लूनिया जी राम कुमार भट्ट जी साहू समाज शीतल साहू, देवांगन समाज नरेन्द्र देवांगन, लोकनाथ देवागन ठाकुर समाज राम सिंह ठाकुर, गुप्ता समाज गीताशरण गुप्ता, सोनी समाज बांके सोनी व आशीष सोनी, सिख समाज सुरेन्दर सिंह पाहुजा, यादव समाज राकेश यदु, केशरवानी समाज संजय गुप्ता, मलहा समाज मुकेश मलहा, पाली समाज भाईराम पाली, जायसवाल समाज बद्री जायसवाल, कुम्भकार समाज रुपेन्द्र कुमार, निषाद समाज गुड्डू निषाद, तारा देवी मरकाम
निर्मलकर समाज रामकुमार, अग्रवाल समाज घनश्याम अग्रवाल, श्रीवास्तव समाज शेखर बशी व श्रीवास समाज सहित, ब्रम्हचारी केशवानंद, राममंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश शुक्ला, पूर्व विधायक मोती राम चंद्रवंशी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, विविप जिला अध्यक्ष नंद लाल चंद्राकर कैलाश शर्मा, देवकुमारी चंद्रवंशी, पीयूष सिह सौरभ शिह चलधर्मध्वज दुर्गेश देवांगन, सौरभ शर्मा सहित हजारों के संख्या में गुरुजी के भक्त उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़