कार्यालय विद्यालय, औषधालय और सचिवालयों मे लगा ताला

कवर्धा,,कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन छत्तीसगढ़ के बैनर तले 5 दिवसीय आँदोलन के प्रथम दिवस विकासखंड स्तर पर कवर्धा स्थित राजीव गाँधी पार्क मे उपस्थित होकर सरकार से अपने दो सूत्रीय आँदोलन के समर्थन मे नारे लगाए, विषय रखे गये।
इस 5 दिवसीय आँदोलन का यह पहला दिवस था। योजनानुसार प्रथम 4 दिन विकास खण्ड स्तरीय तथा 5 दिन जिलास्तरीय प्रदर्शन होगा।
आज संगठनों के प्रतिनिधि विभिन्न कार्यालयों, विद्यालयों का दौरा भी किए। सर्वत्र बंद था । जिससे सभी आँदोलित कर्मचारी हर्ष व्यक्त किए।
आँदोलन मे आज के बाद जिले के मुख्य प्रतिनिधि गण विकासखण्डों मे जाकर साथियों को जागरूक करेंगे। तीसरा दिवस मुख्य रूप महिला कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जावेगा। चौथा दिवस हरियाली त्यौहार है। पूरे कर्मचारी उस दिन धरना स्थल पर त्यौहार मनाएँगे।श्री प्रताप चंद्रवंशी, श्री व्यासनारायण तिवारी, श्री प्रमोद शुक्ला, श्री निर्मल साहू, श्री भवेन्द्र शर्मा, श्री दिलीप चंद्रवंशी, परसराम चंद्राकर, नंदकुमार निर्मलकर, सुशील चंद्राकर, अविनाश कौशिक, कन्हैया सिंह राजपूत, मालिक राम ठाकुर, संतोष सोनी, चंद्रशेखर शर्मा सहित सभी संगठन प्रमुखों सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
सभा को संचालित करते हुए श्री प्रमोद शुक्ला ने बतलाया कि आज 12% का नुकसान अर्थात प्रतिमाह 3 दिन के वेतन का नुकसान, इसी तरह लगभग 6% के बराबर गृहभाड़ा भत्ता का नुकसान अर्थात डेढ़ दिन का वेतन प्रतिमाह नुकसान। इस तरह प्रति शनिवार अवैतनिक। हमारे भत्ते मे कटौती करके प्रतिवर्ष 2 हजार करोड़ रू का कटौती किया जा रहा है। तथा श्रेय खुद ले रहे हैं।

 

Spread the love

You missed