कैबिनेट मंत्री श्री अकबर आज श्री रामचरित मानस महायज्ञ आयोजन में शामिल हुए, ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख देने की घोषणा

मंत्री श्री अकबर ने श्री राम कथा सुनी, पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया

कवर्धा, । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज शनिवार कवर्धा विधानसभा अन्तर्गत ग्राम बंदौरा में आयोजित 9 दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ, रामकथा कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने रामकथा कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने यज्ञ कुंड का परिक्रमा कर नारियल अर्पित किए। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों की मांग पर शीतला मंदिर परिसर में ज्योति कलश कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख देने की घोषणा भी किये। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ समिति को 11 हजार रुपए नगद भेट भी की। आयोजन समिति द्वारा श्री अकबर का शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। ग्राम बंदौरा खैरझिटी में समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्री रामचरित मानस महायज्ञ का भव्य आयोजन 6 फरवरी से किया जा रहा है। इसका समापन 14 फरवरी सोमवार को होगा। इस महायज्ञ में जलयात्रा, मंडप प्रवेश, अग्नि प्रवेश, देव आवहन पूजन एवं आहुति, अज्ञ पूर्णाहुति, तर्पण एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री रामचरित मानस महायज्ञ का प्रवचन करने यज्ञाचार्य पं. कुलेश्वर प्रसाद दुबे, सुश्री सालिनी त्रिपाठी, श्री राघवेन्द्रचार्य महाराज कामदागिरी पीठ चित्रकुटधाम से आए हुए है। रामकथा में मंत्री श्री अकबर के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री अशोक सिंह, श्री कलीम खान, श्री राजेश शुक्ला, श्री सुनील साहू, कौशल कौशिक, श्री आकाश केशरवानी, श्री चोवा साहू, लक्की कादरी, श्री लेखा राजपूत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Spread the love

You missed