छ.ग. प्रदेश में 5 वर्ष की कार्यकाल पूर्ण करेगी भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार नही होगा नेतृत्व परिवर्तन—सूरज यादव
—————————————-
कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,छत्तीसगढ़ प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार 5 वर्ष की कार्यकाल पूर्ण करेगी नही होगा नेतृत्व परिवर्तन भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की चमुखी विकास हो रही उक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश सचिव छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग सूरज यादव ने कहा
श्री सूरज यादव ने आगे कहा प्रदेश में भाजपा मुद्दाविहीन है। तो बेकार की अफवाह फैलाती है खुद की कुनबे संभल नही रही है और दुसरो की कुनबे टूटने की अफवाह फैला रही प्रदेश सचिव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सूरज यादव ने कहा विगत दिनों कई प्रदेशों में भाजपा शासित मुख्यमंत्रीयो के नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। पर उस पर कुछ भी बोलने से बचते रहते है भाजपा उन्होंने कहा 17 दिसंबर 2018 को श्री भूपेश बघेल जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी महज कुछ घण्टे बाद किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की जिसमे 11 हजार करोड़ रु का अल्पकालिन कृषि ऋण माफ किया राज्य में 19 लाख से भी अधिक किसान लाभाविन्त हुए श्री भूपेश बघेल जी की सरकार सर्वहिताय सरकार है। जो गरीब,किसान, मजदूरों,की सरकार श्री भूपेश बघेल जी विगत दिनों भूमिहीन मजदूरों के लिए प्रति वर्ष 6000 रु का सहयोग देने की घोषणा की शायद भरतवर्ष की भूपेश बघेल जी ऐसे मुख्यमंत्री है जो भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 6 हजार रु की सहायता राशि देंगे इस योजना से 15 लाख भूमिहीन मजदूर लाभविन्त होंगे
प्रदेश सचिव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सूरज यादव ने कहा भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान एवं खुशहाल है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा मुद्दाविहीन है जो बेवजह सरकार के प्रति अफवाह फैला रही है 2003 में कांग्रेस ने राज्य के वित्तीय कोष में 400 करोड़ रुपये छोड़ा 2018 में रमन सरकार ने 41 हजार करोड़ रुपये की कर्ज छोड़ा रमन सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई के कई सौ करोड़ रुपये अपना चेहरा चमकाने में विज्ञापन में फूंका जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है
प्रदेश सचिव छ.ग.कांग्रेस सूरज ने कहा कि भूपेश बघेल भारत के नम्बर एक मुख्यमंत्री है जो कोरोना काल मे भी प्रदेश की आर्थिक स्थिति अन्य प्रदेशों के हिसाब से बेहतर रहा दूसरे प्रदेश में फंसे छात्रों एवं मजदूरों को अपने वतन लौटने में मदद की ऐसे विकट संकट के हालतों में प्रदेश की स्थिती स्थिर रखना कोई श्री भूपेश बघेल जी सीखे
प्रदेश सचिव सूरज यादव ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार किसानों की सरकार है उन्होंने हाल ही में किसानों के हित मे बड़ा ऐलान करते हुए सूखा प्रभावित किसानों को प्रति एक्कड़ 9000 रु देने की घोषणा की अभी राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उतपन्न हो गई है भूपेश सरकार विपदा के हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है जिन किसानों ने अभी खरीफ सीजन में धान कोदो कुटकी अरहर की बुवाई की है यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है चाहे उत्पादन हो अथवा न हो उन्हें भूपेश बघेल की सरकार प्रति इक्कड़ 9000 रुपये की सहायता देगी श्री सूरज यादव ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्राभवित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रु के मान से मदद की जाएगी
श्री सूरज यादव ने कहा श्री भूपेश बघेल जी जैसे मुख्यमंत्री विरले होते है जो सभी वर्गों का ध्यान रख प्रदेश की प्रतिनिधित्व करते है प्रदेश में श्री भूपेश बघेल जी का दूसरा विकल्प ही नही है।
श्री भूपेश बघेल जी 5 वर्षों की मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूर्ण करेंगे

Spread the love

You missed