कवर्धादुर्ग

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना खरीदी की तृतीय एवं अंतिम तारीख तीन जून तक

कवर्धा, ःःजिले के गन्ना उत्पादक किसानों से कहा गया है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना कवर्धा में गन्ना खरीदी की तृतीय अवसर के अंतिम तारीख तीन जून तक ही निर्धारित किया गया है। कारखाना में गन्ना खरीदी हेतु संबंधित संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदान कर दिया गया है। ऐसे गन्ना कृषक जिन्हें किन्हीं कारणों से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय नहीं हुआ है वे तत्काल भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा के गन्ना विभाग अथवा अपने क्षेत्र सहायक से संपर्क कर गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे गन्ना उत्पादक कृषक जो शेष गन्ना को जूस, बीज और गुड निर्माण हेतु सुरक्षित रखे हो तथा पेराई हेतु विक्रय नहीं करना चाहते है, वे कारखाने के गन्ना विभाग को लिखित रूप में सूचित करने के लिए कहा है। निर्धारित तिथि तक गन्ना, शक्कर कारखाना को उपलब्ध नहीं कराने पर शक्कर कारखाना कवर्धा किसी भी क्षतिपूर्ति के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button