ग्राम मोटियारी में लक्ष्मी विसर्जन के दौरान चाकू बाजी करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।

कवर्धा  शहर को शांत एवं अपराधिक तत्वों से मुक्त रखकर अपराधों पर अंकुश लगाने थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक- 873/21 धारा 147, 148,294, 323,324, 506बी भा.द.वि. के प्रार्थी हेमलाल जायसवाल पिता चंद्रिका जायसवाल उम्र 23 वर्ष साकिन मोटियारी थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक- 07.11. 2021 को लक्ष्मी विसर्जन के लिये समनापुर से डी.जे.में विसर्जन के दौरान ग्राम समनापुर के हेमंत पटेल, सुनील पटेल, चंदकुमार पटेल, तिरथ पटेल, मिलन पटेल, राकेश पटेल ग्राम मोटियारी पहुंचकर दारू की बात को लेकर एक राय होकर ग्राम मोटियारी के हेमलाल जायसवाल, आनंद जायसवाल, लेखराम जायसवाल को धारदार चाकू हाथ मुक्का, ईंट पत्थर से मारकर चोट पहुंचाये हैं। जिन्हें ईलाज हेतू डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल कबीरधाम पहुंचाया गया था घटना के बाद से ही आरोपीगण पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से फरार थे। मामले को गंभीरता से लेते हुये कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक अजाक / क्राईम श्री बी. आर. मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपीगणो की पतासाजी कर आरोपी चंदकुमार पटेल, सुनील पटेल, तिरथ पटेल, मिलन पटेल से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आज दिनांक 08. 11.2021 को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। शेष आरोपीगणो की पतातलाश जारी है। उक्त मामले की विवेचना में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री मुकेश सोम, सउनि कौशल साहू, प्रआर. 297 चुम्मन साहू, प्रधान आरक्षक 262 मनोज तिवारी, आर. गज्जू सिंह राजपूत, राजेश्वर कोसरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़