कवर्धा

प्रदेश सरकार एस सी एस टी ओबीसी और गरीब जनता के साथ अत्याचार कर रही है-बघेल

प्रदेश सरकार एस सी एस टी ओबीसी और गरीब जनता के साथ अत्याचार कर रही है-बघेल
कवर्धा-छत्तीसगढ़ के प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीब लोगों के साथ अत्याचार व अन्याय कर रही है।प्रदेश भर के सभी जिले के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में उपलब्ध सरकारी खाली जमीन को बेचने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीब वर्गों के लिए आरक्षित नही किया गया है ऐसे में इन वर्गो के लोगों के साथ अन्याय किया गया है।प्रदेश सरकार चाहती है कि सरकारी जमीन अधिक से अधिक किम्मत में बिके इस वजह से अमीर लोग ही सरकारी जमीन को खरीदे और ज्यादा से ज्यादा पैसा सरकार को मिले।इस बात को ध्यान में रखते हुए भूमि को आरक्षित नही किया गया है।
प्रदेश सरकार से मांग किया जा रहा है कि इन आरक्षित वर्गो के लिए भूमि का आरक्षण किया जाए ताकि इन वर्गो के लोग भी सरकारी जमीन खरीद सके।
उक्त सरकारी भूमि आबंटन में इन वर्गों के लिए आरक्षित नही किया जाएगा तो प्रदेश भर आंदोलन किया जाएगा।
भवदीय
राम प्रसाद बघेल
प्रदेश मीडिया प्रभारी
प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़

Spread the love

Related Articles

Back to top button