कवर्धा
चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्राम घुघरी कला महावीर मंदिर में श्री हनुमान प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति
कवर्धा, चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्राम घुघरी कला महावीर मंदिर में श्री हनुमान प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर ग्राम के युवा साथियों एवं बुजुर्गों ने मिलकर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ संकीर्तन एवं वैदिक पद्धति से महावीर भगवान का पूजन वंदन हवन आराधना का कार्य रखा गया था पश्चात सभी युवा साथियों एवं ग्राम वासियों ने मिलकर हवन संपन्न कराया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं स्तवन किया गया अंत में हनुमान जी की महा आरती के साथ प्रसादी सभी को वितरण की गई। हनुमान जयंती का आयोजन ग्राम घुघरी कला में विगत कई वर्षों से संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म की जागृति एवं युवाओं में संगठन की संकल्पना से की जा रही है।जय हनुमान जय जय सियाराम।




