कवर्धा

 32 वां यातायात सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ।

 32 वां यातायात सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ।
’ यातायात नियमों का पालन किये जाने के लिए आम जनताओं को किया जायेगा
कवर्धा,,, कबीर क्रांति,,,,दिनांक 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक 32 वां राष्ट्रीय यातायात सड़क सुरक्षा माह मनाया जायेगा। जिस कड़ी में आज दिनंाक 18 जनवरी 2021 को कवर्धा स्थानीय शहर के भारत माता चैक में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रमेश शर्मा, कलेक्टर कबीरधाम के मुख्य आतिथ्य एवं श्री के विजय दयाराम जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में श्री शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन में किया गया। उक्त अभियान के तहत् जिला कबीरधाम में यातायात सुरक्षा उपायो से संबंधित प्रदर्शनी, गोष्ठी सहित जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। यातायात सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य आम जनताओं को यातायात नियमों से अवगत कराकर जागरूक किया जावेगा। आज यातायात सड़क सुरक्षा के दौरान मोटर सायकल रैली निकालकर आम जनता को यातायात के नियमो की जानकारी देकर हेलमेट अवश्य धारण करने प्रेरित किया गया, जो लगातार जारी रहेगा। यातायात शुभारंभ कार्यक्रम में श्री नरेन्द्र कुमार बेंताल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया, श्री अजीत कुमार ओगे्र, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला, श्री पनिक राम कुजुर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री निमितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक एवं नेहा पवार उप पुलिस अधीक्षक एवं इकाई के थाना प्रभारी एवं जिला पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारी तथा पत्रकार साथी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button