राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता के खिलाफ की गई शिकायत पाई गई सही, कार्रवाई की उठ रही मांग

राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता के खिलाफ की गई शिकायत पाई गई सही, कार्रवाई की उठ रही मांग
अनीश राजपूत कबीर क्रांति
बालोद-जिला सहकारी संघ मर्यादित बालोद के पूर्व अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता के विरुद्ध अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोरर विकासखंड गुरुर के द्वारा प्रभारी मंत्री जिला बालोद को छह बिंदुओं में शिकायत प्रस्तुत किया गया था प्रभारी मंत्री के द्वारा कलेक्टर बालोद को जांच का निर्देश दिया गया था जिसके परिपालन में कलेक्टर जिला बालोद के द्वारा तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच करवाया गया जांच समिति के जांच प्रतिवेदन के रिपोर्ट के अनुसार अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति के द्वारा जो 6 बिंदु की शिकायत की गई थी वह सही पाई गई है।
जिला सहकारी संघ मर्यादित सोरर विकासखंड गुरुर के अध्यक्ष किशोर साहू ने बताया कि झनमुन गुप्ता पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी संघ के द्वारा अपने कार्यकाल में सहकारी संघ को प्राप्त होने वाले लगभग 40 लाख की वार्षिक चंदे की राशि का दुरुपयोग किया गया है पूर्व अध्यक्ष के द्वारा अपने नजदीकी लोगों को संघ में नियुक्ति कर उनकी सहायता से संस्था में गड़बड़ियों को छुपाते हुए निर्वाचन जैसे अति संवेदनशील कार्यों में कूट रचित दस्तावेज बनाकर सहकारी निर्वाचन आयोग को भेजने जैसा आपराधिक कृत्य किया गया है।
इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष के द्वारा संघ के वाहन क्रमांक सीजी 24 के 0405 का दुरुपयोग अपने निजी कार्यों में किया गया पूर्व अध्यक्ष ने शासन के पूर्व मंत्री के करीबी संबंधों का फायदा उठाते हुए संघ के चुनाव के समय 13 संचालक सदस्यों में से मात्र 6 निर्वाचित होने के बाद भी असंवैधानिक रूप से बोर्ड का गठन कर अध्यक्ष बने पूर्व अध्यक्ष ने वर्तमान में जिला सहकारी संघ मर्यादित दुर्ग के कार्य क्षेत्र से पृथक हुए बगैर पूर्व सरकार के सहयोग से बालोद सहकारी संघ का असंवैधानिक रूप से संघ का गठन किया पूर्व अध्यक्ष ने सहकारी संघ के होने वाले चुनाव में अनुचित रूप से लाभ लेने के लिए 69 सेवा सहकारी समिति को अपात्र किया जिन का योगदान संघ के वार्षिक चंदे में 99% था।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोरर के अध्यक्ष किशोर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता का उत्तर कृत्य घोर अनियमितता प्रदर्शित करने के साथ ही आपराधिक प्रकरण दर्ज करने योग्य है किंतु प्रशासन द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है वर्तमान में जिला सहकारी संघ बालोद का आम चुनाव का अधिसूचना जारी हो गया है मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है और उक्त अपराधी द्वारा चुनाव में भाग लेने की कोशिश की जा रही है प्रशासन द्वारा उसे जानबूझकर शय दिया जा रहा है




