कैबिनेट मंत्री अकबर कल करोड़ो रु की विकास कार्यो की करेंगे लोकार्पण
कवर्धा के लोकप्रिय विधायक एवं जन-नायक कैबिनेट मंत्री माननीय मो.अकबर भाई जी कल दिनांक 14 दिसंबर 2020 सोमवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे व करोड़ो रु.की विकास कार्यो की लोकार्पण करेंगे वही चेक प्रदान भी करेंगे
कैबिनेट मंत्री माननीय मो.अकबर भाई 14 दिसम्बर 2020 को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर 01.30 बजे ग्राम घुघरी कला पहुंचेंगे एवं भुनेश्वर पटेल के परिजनों से भेंट कर कुशल-क्षेम जानेंगे दोपहर 2.30 बजे ग्राम सारंगपुर कला आगमन होगा एवं उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण व महिला समूहों को ठेला-रिक्शा वितरण महामाया मंदिर के समीप तलाब सौंदर्यीकरण एवं कम्पोस्ट सेड का लोकार्पण करेंगे दोपहर 3,00 बजे ग्राम खरहट्टा आगमन वही पुन्नी पिता भगवानी के पुत्री के सर्पदंश से मृत्यु होने पर चार लाख रु की चेक प्रदान करेंगे सामुदायिक भवन खाद्य गोदाम भवन सौर ऊर्जा हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण करेंगे हाईस्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर मुनिराम चन्द्रवंशी के परिजनों से भेंट दोपहर 3,30 बजे ग्राम लोहझरी ( मोहगांव ) आगमन एवं सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री महेश चन्द्रवंशी जी के निवास पर सौजन्य मुलाकात करेंगे शाम 4:10 बजे ग्राम खड़ौदा खुर्द आगमन एवं हाईस्कूल भवन का लोकार्पण कर शाम 4:20 ग्राम खड़ौदा से रायपुर प्रस्थान करेंगे