कवर्धा
गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य परम पूज्यजी महाराज श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी के मार्गदर्शन एवं शुभ आशीर्वाद से ग्राम घुघरी कला में विगत २८वर्षों से नवधा रामायण काआयोजन किया जा रहा है

कवर्धा,,गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य परम पूज्यजी महाराज श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी के मार्गदर्शन एवं शुभ आशीर्वाद से ग्राम घुघरी कला में विगत २८वर्षों से नवधा रामायण काआयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी इसी क्रम में दिनांक २७/२/२२से २/३/२२तक तीन दिवसीय नवधा रामायण का आयोजन हो रहा है जिसमें मानस मंडली की विभिन्न टोलियां सम्मिलित होकर भगवान के चरित्रों का गुणगान कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के समस्त मानस मंडली सादर आमंत्रित हैं। नवधा कार्यक्रम प्रति वर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ही समायोजित किया जाता है ताकि धर्मानुरागी सज्जनों को दोहरा लाभ हो सके। समापन समारोह में प्रथम , द्वितीय तृतीय चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले सभी साथियों को सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक मंडली को सम्मान राशि दिया जाता है।



