बालोद

 5 माह की गर्भवती निकली कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने बरती सुरक्षा, एम्स को दी जानकार

बालोद। बालोद जिले एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर देखने को मिला हैं। मंगलवार की शाम को जिले में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। जिसमें से 4 पुरुष और 2 महिला शामिल थी। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम साजा से 1, देवरी (क) से 1, डौंडीलोहारा ब्लॉक के वानांचल ग्राम भिन्दो से 2 और चिखली से 1 और गुरुर ब्लॉक जो अब तक ग्रीन जोन में था वहां के रमतरा गांव से 1 मरीज मिला हैं।

आपको बता दें की ये सभी कोरोना संक्रमित मरीज अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूर है। जो वापस आने के बाद में गांव में ही बने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। यह सभी महाराष्ट्र और उड़ीसा से आए हुए मजदूर हैं। डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम भिन्दो में मिले दो मरीज पति-पत्नी है। जिसमें पत्नी 5 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में काफी सुरक्षा बरती और पूरे मामले की जानकारी एम्स और माना अस्पताल को दी है।

हालांकि इन सभी मरीजों को स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार माना कोविड-19 अस्पताल रायपुर भेजा गया है। वही बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक जो अब तक ग्रीन जोन में था वह भी एक मरीज मिलने के बाद ऑरेंज जोन में आ चुका है। बालोद जिले में डौंडीलोहारा ब्लॉक पहले ही से रेड जोन में था।

वहीं अब जिले का गुंडरदेही गुरुर डौंडी और बालोद ब्लाक ऑरेंज जोन में है। बालोद जिले में अब तक कुल 24 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें से 8 मरीज ठीक हो कर घर वापस आ चुके है। जिन्हें 14 दिन फिर से क्वारंटाइन रखा गया है। वर्तमान में 16 एक्टिव मरीज की संख्या बालोद जिले की है। जिनका एम्स और माना कोविड 19 अस्पताल रायपुर में इलाज जारी हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button