अनीस राजपूत बालोद- नगर के दल्ली चौक स्त्तिथ भाटिया पेट्रोल पंप के सामने एक किराना दुकान के ऊपर केबल वायर की मरम्मत करते समय केबल टेक्नीशियन तेजप्रकाश भारती पिता पदयुमन भारती (25वर्ष) 11 केव्ही बिजली की तार चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। उसके सहकर्मी लोकेंद्र कुमार पिता शिवकुमार ने उसकी जान बचाई। https://kabirkranti-in.stackstaging.comwp-content/uploads/2019/09/VID-20190916-WA0004.mp4 11केव्ही के तार में झुलस जाने से वह बुरी तरह गंभीर हो गया हैं। छत के ऊपर से लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। फिर 108 के जरिये उसे जिला अस्पताल इलाज़ हेतु लाया गया। जहां उसका इलाज़ जारी हैं। तेजप्रकाश की जान बचाते वक्त सहकर्मी लोकेंद्र का भी हाथ जल गया। लेकिन लोकेंद्र की सूझबूझ व हिम्मत के चलते तेजप्रकाश की की जान बच गई। बता दे कि एसीएन केबल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत तेजप्रकाश का केबल संचालक ने इंसयोरेन्स नही करवाया हैं और न ही अपने किसी कर्मी का इंसयोरेन्स करवाया हैं। जो बहुत बड़ी लापरवाही हैं। Spread the love Post navigation सरकारी शराब दुकान के समीप आबकारी विभाग के संरक्षण में अवैध चकना दुकान संचालित ,जिला अस्पताल के पंजीयन कक्ष में कर्मचारी थे घंटों नदारत