पुजारियों हेतु सरकार ने जारी किए 8 करोड़,, मठ-मंदिर पुजारियों हेतु सरकार ने जारी किए 8 करोड़,, भोपालक बीर क्रांति,,प्रदेश के मठ – मंदिर के पुजारियों के लिए राज्य शासन ने आज 8 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं।मुख्य मंत्री जी के निर्देश पर धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने आज इस आशय के आदेश जारी किए। उल्लेखनीय है कि मठ – मंदिरों के बंद होने से पुजारियों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था।जिसके लिए विगत दिनों ब्राह्मणों और आचार्यों के संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर इनके लिए यथाशीघ्र समुचित राशि जारी करने का आग्रह किया था।जिस पर मुख्य मंत्री जी ने अतिशीघ्र राशि जारी करने का आश्वासन दिया था।यह भी उल्लेखनीय है कि विगत डेढ़ वर्ष से शासन संधारित मंदिरों के पुजारियों को उनका मानदेय नहीं मिला था। 2 दिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी ने भी मुख्य मंत्री जी को इस आशय का पत्र लिखा था। डॉ एच पी तिवारी, प्रदेश संयोजक, आचार्य परिषद,मध्यप्रदेश और सर्व ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश ने इसके लिए माननीय मुख्य मंत्री जी को साधुवाद देते हुए घर घर पूजन कराने वाले पूज्य पुरोहितों के लिए भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। Spread the love Post navigation मदर्स डे मतलब वर्ष में अति व्यस्त दिन में एक दिन मां के नाम मां कभी भी बेटा दिवस नहीं मनाती ना ही आपने सुना होगा कारण यह कि उसके लिए वर्ष के पूरे 365 दिन बेटा या बेटी स्पंदन के रूप में जुड़े रहते हैं,,सुनिल योगी 55000 परिवार 10 दिन मैं 50000 मानक बोरा तोड़ेंगे तेंदूपत्ता – वन मंडल अधिकारी