55000 परिवार 10 दिन मैं 50000 मानक बोरा तोड़ेंगे तेंदूपत्ता – वन मंडल अधिकारी

55000 परिवार 10 दिन मैं 50000 मानक बोरा तोड़ेंगे तेंदूपत्ता – वन मंडल अधिकारी
रोजगार का सबसे बड़ा सृजन 12 करोड़ तेंदू पत्ता का होगा संग्रहण
50000 परिवार लाभान्वित
कोविड-19 के बीच मिलेगी बड़ी राहत सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुये गरीबों को रोजगार सृजन
देवास /बागली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश अनुसार देवास जिले में वन विभाग द्वारा 20 मई से तेंदूपत्ता संग्रहण आरंभ हो जाएगा यह तेंदूपत्ता संग्रह करने का कार्य 30 मई तक चलेगा! इसमें देवास जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल से लगभग 55000 श्रमिक मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर गड्डियां बनाकर संबंधित फड़ पर जमा कराएंगे!
इस वर्ष तेंदूपत्ता के 1 मानक बोरा पर ढाई हजार रुपे संग्रह को दिया जाएगा इस गतिविधि में महज 10 दिन में आदिवासी अंचल से जुड़े 55000 श्रमिकों को 12 करोड रुपए का रोजगार उपलब्ध हो जाएगा! पूरे जिले में कुल 29 समितियां बनी हुई है इनमें 26 समितियां बिक्रीत समिति है शेष तीन समिति अबिक्रीत है!
पूरे जिले में 434 फड़ बनी हुई है इस बार 50 हजार मानक बोरा संग्रहण करने का लक्ष्य रखा गया है इस हिसाब से सभी मजदूरों में ₹120000000 की मजदूरी बांटी जाएगी उक्त जानकारी देवास जिला डीएफओ पी एन मिश्रा ने देते हुए बताया कि सुरक्षा के साधनों के समस्त उपाय के साथ ही मजदूरों को जंगल में पत्ता तोड़ने हेतु जाने दिया जाएगा सभी मजदूरों का पंजीयन किया गया है
मजदूरों का किया गया है बीमा
इस काम में लगे मजदूरों का बीमा भी किया गया है !सामान्य मृत्यु पर ₹10 हजार रू शासन द्वारा दिए जाएंगे किसी दुर्घटना के तहत मजदूर की मृत्यु होने पर ₹2लाख रू की राशि श्रमिक पंजीयन अंतर्गत दी जाएगी
मजदूरी करते वक्त स्थाई अपंग होने पर ₹1लाख रू की राशि मजदूरों को दी जाएगी
इसमें अन्य मजदूर सुविधा योजना भी शामिल की गई है
एकलव्य योजना के तहत शिक्षा सहायता
शासन ने
एकलव्य योजना के तहत शैक्षणिक सहायता देने का निर्णय लिया है इसमें तेंदूपत्ता तोड़ने में लगे श्रमिक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी
आईटीआई टेक्निकल शिक्षा करने पर ₹50 हजार साधारण शिक्षा पर ₹20 हजार छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे!
सुरक्षा के उपाय के साथ थोड़े जाएंगे पत्ते
सोशल डिस्टेंस पालन में मास्क लगाकर जंगलों में यह श्रमिक पत्ते तोड़ने जाएंगे संग्रहित करने वाले स्थान पर भी नियम का पालन किया जाएगा!
गर्मी का बचाव अवश्य करें मजदूर
बागली विधायक पहाड़ से कन्नौजे जो स्वयं आदिवासी समुदाय से आते हैं उनका कहना है कि तेंदूपत्ता संग्राहक मजदूर गर्मी में पत्ता तोड़ते समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें सुबह जल्दी उठकर ठंडे समय में परिवार के बड़े मुखिया जाकर जंगल से पत्ता संग्रहित करें फिर दिन में परिवार के अन्य सदस्य मिलकर इन की गड्डियां बनाएं पानी की व्यवस्था साथ में लेकर जाएं सुरक्षित उपाय के साथ पत्ते तोड़े स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें पत्ते तोड़ते समय पेड़ों को कोई नुकसान ना हो कारण यह कि क्षेत्र में वर्तमान में वनों उपज से वनवासी भाइयों को इस उपस्थित सबसे बड़ा रोजगार मिलता है आने वाले समय में तेंदूपत्ता का संरक्षण भी करें कोशिश करें कि निजी भूमि या पट्टे वाली भूमि पर इसके पेड़ लगाएं




