कवर्धा-कबीर क्रांति  एजेंसी एसोसिएशन कवर्धा के अध्यक्ष आकाश आहूजा ने एजेंसी एसोसिएशन की वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा मीटिंग ली। इसमें लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों की समस्या और बाजार में आवश्यक सामानों की आपूर्ति की समीक्षा की गई।
मीटिंग में चर्चा करते हुए आकाश आहूजा ने सभी एजेंसी संचालकों को लॉकडाउन के समय आवश्यक समानो की पर्याप्त आपूर्ति सक्रियता के साथ करने के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी प्रशासन के दिशा निर्देश पर बाजार में आवश्यक वस्तुओं के कमी ना होने देने का आग्रह किया। कवर्धा शहर के सभी दुकानें जो इस समय सेवा दे रही है उनसे भी निवेदन किया गया कि वे मास्क पहन कर और फिजिकल दूरी बनाए रखें और अपने ग्राहको से भी प्रशासन के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने को कहा है। साथ ही अपील की है कि बिना मास्क वाले ग्राहकों को समान ना बेचें। ग्राहकों के बीच फिजिकल दूरी बनवाकर रखें, दुकानों के सामने सेनेटाइजर का उपयोग ग्राहकों के द्वारा करवाना सुनिश्चित करें, अपने दुकान के सामने यातायात व्यवस्था बनाये रखें, अव्यवस्था की स्थिति में दुकान बंद कर दें, प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री ना करें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का एक पोस्टर एजेंसी एसोसिएशन और कैट के द्वारा बनवाया गया है जिसे सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अवश्य लगाएं। उन्होंने जिले के सभी व्यापारियों की वास्तविक समस्याओ को प्रमुखता के साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उठाने के सम्बंध में जानकारी भी दी और आश्वस्त किया कि लगातार व्यापारियो के हित मे एजेंसी एसोसिएशन कैट के साथ समन्वय बनाकर काम करती रहेगी। दौरान एजेंसी संचालकों की छोटी बड़ी समस्या और शंकाओ का तत्काल निराकरण भी किया गया। मीटिंग में एजेंसी एसोसिएशन के अजित पात्रो, रियाज शेखानी, सोमेश गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, द्वारिका गुप्ता, कुशल आहूजा, नरेंद्र आहूजा, दिनेश जैन, मनीष जैन, सतीश श्रीश्रीमाल, अंकित गुप्ता, बलदाऊ गुप्ता, मोहम्मद अनीश, भानु साहू, रिशु खुराना, गणेश गुप्ता, सतीश अग्रवाल, मनीष देसाई, शशि देवांगन, सतीश देवांगन सहित सभी सदस्य शामिल हुए।

Spread the love

You missed